फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Blind faith is not useful

ऐसी श्रद्घा आप भी रखते हैं तो आपका पतन तय है

Wed, 19 Mar 2014 09:06 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Wed, 19 Mar 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
Blind faith is not useful

किसी लक्ष्य की प्राप्ति में श्रद्धा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यदि किसी कार्य को श्रद्धा, निष्ठा और विवेक से किया जाए, तो सफलता मिलने में कोई संदेह नहीं रहता। उपनिषदों में कहा गया है कि अंतरात्मा का ज्ञान सहज स्फुरित व प्रत्यक्ष होता है और ऐसी अंतरात्मा की क्रिया को ही श्रद्धा कहते हैं।

विज्ञापन


श्रद्धा अपने आप में सदा अविचल होती है। इसमें तर्क-वितर्क के लिए कोई स्थान नहीं होता। वेदों में कहा गया है कि विवेक व श्रद्धा के माध्यम से ही भगवान की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन


सिद्धांतों एवं नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए धर्म और कर्तव्य के प्रति श्रद्धा भावना के कारण ही हजारों लोग प्राणोत्सर्ग को तैयार हो जाते हैं। यदि राष्ट्र के प्रति श्रद्धा है, तो वह 'मातृभूमि' की तरह पूजनीय बन जाता है, और यदि श्रद्धा नहीं है, तो वह जमीन का टुकड़ा मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अरविंद आश्रम की श्रीमां कहती हैं, अंतरात्मा से उपजी श्रद्धा सच्ची होती है, पर यदि तुम्हारी बाह्य सत्ता में छल-कपट है और यदि तुम आध्यात्मिक जीवन के बदले वैयक्तिक सिद्धियों की प्राप्ति का प्रयत्न कर रहे हो, तो यह चीज तुम्हें पथभ्रष्ट कर सकती है।


जब श्रद्धा विवेकहीन होकर किसी के भी प्रति आकृष्ट होने लगती है, तब वह अंध श्रद्धा बनकर पतन का कारण बनती है। स्वयं सदाचार का जीवन जीने वाला और छल-प्रपंच से दूर रहने वाला ही श्रद्धा का वास्तविक लाभ उठाने का पात्र होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed