फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Anger works like poison

हर विवाद का कारण है यह, आप भी इंकार नहीं कर पाएंगे

Wed, 12 Mar 2014 09:11 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Wed, 12 Mar 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
Anger works like poison

सभी धर्मों में क्रोध को सर्वनाश का प्रमुख कारण बताया गया है। महाभारत में कहा गया है कि निद्रा तंद्रा भयं क्रोधः आलस्यं दीर्घसूत्रिता। इसलिए आलस्य एवं क्रोध आदि दुर्गुणों को छोड़ने में ही कल्याण है। क्रोध के कारण मानव आवेश में आकर विवेक खो बैठता है तथा उसका दुष्परिणाम कई बार घातक होता है।

विज्ञापन


आचार्य महाप्रज्ञ ने लिखा है, अहंकार आदमी को असहिष्णु बनाता है। जब आदमी अहंकार में स्वयं को सब कुछ मानने लगता है, तब उसकी अहं भावना क्रोध को जन्म देती है। सहनशीलता के अभ्यास से ही क्रोध पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन


कृष्णानंद जी आरोग्य में लिखते हैं, क्रोध रूपी आग, जो आप अपने शत्रुओं के लिए हृदय में जलाते हैं, वह शत्रु से अधिक आपको जलाती है। क्रोध शरीर में जहर के समान काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जब क्रोध आने लगे, तो उसके कारण को खत्म करने का उपाय कीजिए। शत्रुता, बुरा बर्ताव, घृणा, घबराहट, कठोरता, परेशानी, उद्वेग- ये सभी क्रोध के पर्याय हैं। क्रोध अकेला नहीं आता। वह दुख और दरिद्रता को जन्म देता है।


एक व्यक्ति ने क्रोध पर विजय पाने के अनुभव का कुछ ऐसे चित्रण किया है- मैंने भगवान की प्रार्थना का सहारा लिया और स्वयं को अकिंचन मानकर तथा बड़प्पन की झूठी भावना त्यागकर विनम्रता का व्यवहार करने लगा। घृणा, द्वेष, आलोचना जैसे दुर्गुण स्वतः समाप्त होते चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed