फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Alas, if a sister gets married

भाई की एक गलती के कारण तीनों बहनें रह गई कुंवारी

Mon, 28 Jul 2014 09:14 AM IST
ऑस्ट्रेलिया की लोककथा
ऑस्ट्रेलिया की लोककथा Updated Mon, 28 Jul 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Alas, if a sister gets married

एक बहुत बड़ा जादूगर था। वह जगह-जगह घूमता था। अपनी तीन खूबसूरत बहनों को भी वह साथ रखता। वह सोचता था कि उपयुक्त लड़के मिल जाएं, तो उनका ब्याह कर देगा। एक बार वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। वहां किसी प्रांत में एक योद्धा उसके पास आया और बोला, मैं तुम्हारी सुंदर बहनों में से किसी एक से विवाह करना चाहता हूं। उसने एक लड़की पसंद की और कहा कि वह बुद्धिमान है और सुंदर भी।

विज्ञापन


पढ़ें,दिल थाम के जाना, इस मेट्रो स्टेशन पर है भूतों का साया


जादूगर ने उसका प्रस्ताव सुना और कहा कि यदि मैं इनमें से एक का विवाह तुमसे कर दूंगा, तो बाकी दोनों को लगेगा कि वे सुंदर और बुद्धिमान नहीं हैं। इसलिए रहने दो। मैं ऐसे कबीले की तलाश में हूं, जहां के सभी युवा बुद्धिमान और योद्धा हों। मैं उनमें से किन्हीं तीन वीर योद्धाओं के साथ अपनी तीनों बहनों का एक साथ विवाह कर दूंगा।
विज्ञापन


पढ़ें,ऐसे पुरुषों से रहें सावधान, पहुंचा सकते हैं आपको नुकसान

जादूगर इस तरह के कबीले की खोज में बरसों तक यहां से वहां घूमता रहा। उसे ऐसा कोई कबीला नहीं मिला। समान रूप से सुंदर और योद्धा तीन युवाओं की एक साथ खोज वर्षों भटकने के बाद भी पूरी न हो सकी। बरसों गुजर जाने के कारण बहनें बूढ़ी हो गईं। वर्षों की यात्रा ने उन्हें बुरी तरह थका भी दिया। वे सोचने लगीं कि हममें से कोई एक तो विवाह करके सुख से रह सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जादूगर भी यही सोचता था। कभी-कभी वह अपनी बहनों से कहता कि मैं ही गलत था। लेकिन अब बहुत देर हो गई है। कोई रास्ता न देखकर उसने अपनी उन तीन बहनों को पत्थर का बना दिया। आज भी सिडनी के पास ब्लू माउंटेन नेशनल पार्क जाने वाले पर्यटक पत्थर की उन तीन बहनों को देखकर यह सबक लेते हैं कि एक व्यक्ति की खुशी के कारण सबको दुखों का वरण नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed