फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   after altered changed the scene itself

चाणक्य की इस चतुराई से आप भी बहुत कुछ सीख सकते हैं

Thu, 18 Sep 2014 12:26 PM IST
आचार्य चतुरसेन
आचार्य चतुरसेन Updated Thu, 18 Sep 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
after altered changed the scene itself

आखिरकार चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के अंतिम सम्राट घनानंद को पराजित करने में कामयाबी हासिल कर ही ली। इसके बाद वह मगध के सम्राट बन गए। युद्ध में नंद के मंत्री और सेनापति या तो खेत रहे, या बंदी बना लिए गए, लेकिन राज्य के प्रमुख अमात्य राक्षस उनके हाथ नहीं आया।

विज्ञापन


अपने स्वामी घनानंद के प्रति सेवक भाव रखते हुए वह किसी दूर प्रदेश में जाकर चंद्रगुप्त मौर्य के विरुद्ध षड्यंत्र करने लगे। अमात्य राक्षस की गिनती कुशल और योग्य प्रशासकों में थी। उन्हीं के बल पर मगध एक शक्तिशाली राज्य बना था।
विज्ञापन


पढ़ें, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा प्यार के लिए


चाणक्य जब कूटनीति और सैन्य बल से अमात्य राक्षस को पकड़ने में नाकाम रहे, तो उन्होंने उनके घनिष्ठ मित्र सेठ चंदनदास के मृत्युदंड की घोषणा कर दी। यह घोषणा सुनकर अमात्य से रहा नहीं गया और मित्र के प्राण बचाने के लिए उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह क्या, अमात्य जब चाणक्य के सामने पहुंचे, तो चाणक्य ने अत्यंत विनीत भाव से उन्हें प्रणाम किया। राक्षस के बुद्धि कौशल, उनकी नीति कुशलता, प्रशासकीय योग्यता और कूटनीतिक चातुर्य का चाणक्य भी लोहा मानते थे।


पढ़ें,शिव जी को नहीं चढ़ाएं यह फूल, बढ़ जाता है शिव का क्रोध

उन्होंने कहा, अमात्य, हमारी दृष्टि में आपने मगध राज्य के विरुद्ध षडयंत्र किए हैं, मगर हम आपको खोना नहीं चाहते। मगध राज्य की उन्नति के लिए जिस कर्मठता और सेवा भाव से आपने क्रूर शासक घनानंद के लिए कार्य किया, उसी प्रकार यदि आप सुयोग्य और नीतिपरक राज्य के निर्माण के लिए मौर्य शासन काल में प्रधान अमात्य का पद स्वीकार कर लें, तो उत्तम रहेगा। राक्षस ने चाणक्य का अनुरोध स्वीकार कर लिया, और इस तरह उन्होंने अपने मित्र के प्राण तो बचाए ही, चंद्रगुप्त मौर्य के विराट साम्राज्य को भी सुगठित आकार दिया।

पढ़ें, इस तरह आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है किचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed