{"_id":"b4aa370422945a18146c377929e313b1","slug":"according-to-their-nature-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर उगलने वाला सांप बना साधु, जानिए कैसे हुआ चमत्कार","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
जहर उगलने वाला सांप बना साधु, जानिए कैसे हुआ चमत्कार
मुनि दुलहराज
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तपस्वी को उसके शिष्य ने कुछ कह दिया। शिष्य की बातें सुनकर तपस्वी को क्रोध आया और वह उसे मारने दौड़ा। मगर रात के अंधेरे में वह खंभे से टकरा गया और उसका देहांत हो गया। तपस्वी मरकर फिर तापस बना और इस बार वह आश्रम का अधिपति बन गया।
विज्ञापन
उसका नाम था, चंडकौशिक तापस। एक बार आश्रम में ग्वालबाल फल-फूल तोड़ने के अभिप्राय से आ घुसे, क्रोधित चंडकौशिक उन्हें देखकर मारने दौड़ा। मगर ध्यान न रहने से वह एक कुएं में जा गिरा और मर गया।
विज्ञापन
पढ़ें,शादी की उम्र हो गई है तो लड़के यह 7 गलतियां न करें
क्रोध के क्षणों में मृत्यु होने से चंडकौशिक तापस उसी वन में विष-दृष्टि सर्प बना। विषधर और भयंकर सर्प के डर से लोगों ने उधर जाना-आना बंद कर दिया। एक बार महावीर स्वामी साधना करते-करते हुए उस वन में जा निकले। महावीर को चंडकौशिक नागराज ने ज्योंही देखा, वह विष ज्वाला उगलने लगा।
विज्ञापन
पढ़ें, यह 10 सपने बड़े ही शुभ माने जाते हैं, जानिए क्या है इसका मतलब
महावीर भी उसके बिल के पास ही अडिग खड़े रहे। क्षमा और क्रोध का संघर्ष चलता रहा। चंडकौशिक सर्प ने महावीर के चरणों में अपना तीक्ष्ण दंश भी मारा। मगर वहां खून के बदले दूध की धार बह निकली। चंडकौशिक यह देखकर अचंभित रह गया। पहली बार उसने देखा कि किसी व्यक्ति को सर्पदंश से खून नहीं, दूध निकला है।
सर्प थोड़ा सहज हुआ, तो वह महावीर की चरणों में लोटने लगा। महावीर ने उससे कहा, कोई बात नहीं, हम दोनों ने अपने-अपने स्वभाव के अनुसार आचरण किया। तुम्हें भी पता होगा कि अंततः क्षमा और शांति ही जीतती है।
कहते हैं कि इसके बाद चंडकौशिक ने लोगों को काटना-फुफकारना छोड़ दिया। अब उसने लोगों को अभय देना शुरू किया। जिस दिन उसकी मृत्यु हुई, उस दिन चंडकौशिक ने देवयोनि प्राप्त की।