फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   according to garuda purana aatma attract from these things

मान्यताएं: भूलकर भी न करें ऐसे काम, बुरी आत्माएं घर में कर सकती हैं प्रवेश

Sun, 11 Nov 2018 02:50 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
according to garuda purana aatma attract from these things

गरुण पुराण में मृत्यु और आत्माओं के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। गरुण पुराण के अनुसार जब तक आत्माओं को मुक्ति नहीं मिल जाती है वह लोक और परलोक के बीच भटकती रहती हैं। कई बार अपने होने का एहसास भी दिलाती है। ऐसी कई मान्ताएं है कि आत्माएं कई चीजों से आकर्षित होकर हमारे आस-पास आने की कोशिश करती हैं और हमें अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने की कोशिश करती हैं। इन आत्माओं में बुरी और अच्छी दोनों तरह की आत्माएं होती है।

विज्ञापन


- शाम के बाद लड़कियों को बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। खास तौर पर अमावस्या और पूर्णिमा के आस-पास ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां आप पर प्रभाव बनाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


- रात के समय तेज सुगंध वाले इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सुगंध पर भी आत्माएं आकर्षित होती हैं।

- मृत व्यक्तियों को जब आप बहुत ज्यादा याद करते रहते हैं तो उनकी आत्मा आपकी ओर आकर्षित होती है और आपके आस-पास भटकने लगती हैं।

- गर्भवती महिलाओं के प्रति आत्माएं जल्दी से आकर्षित होती है। ऐसी मान्यता है कि आत्मा नया शरीर पाने के लिए गर्भवती महिलाओं के आस-पास भटकती रहती हैं इसलिए महिलाओं को अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के आस-पास भी आत्मा आकर्षित होती हैं। दरअसल जब व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक शक्तियां भटकने लगती हैं लेकिन जब आप स्वस्थ और अंदर से मजबूत होते हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक उर्जा नहीं आती हैं इसलिए कहा जाता है कि हमेशा अपने आत्मबल को बनाए रखना चाहिए।

 
- जो व्यक्ति नियमित स्नान और ध्यान नहीं करता उसका शरीर दूषित हो जाता है ऐसी स्थिति में नकारात्मक शक्तियां  उस व्यक्ति पर हावी हो जाती हैं।

- जिन घरों पर नियमित दीप और पूजा पाठ नहीं किया जाता है वहां नकारत्मक शक्तियां अपना ठिकाना बना लेती हैं। इसलिए अपने घर के हर कमरे में नियमित धूप दीप दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed