{"_id":"c16842cf74aa64991815be843a86ccb3","slug":"abandon-the-ego-is-salvation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा धन कमाने के चक्कर में क्या कर बैठता है यह इंसान","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
ज्यादा धन कमाने के चक्कर में क्या कर बैठता है यह इंसान
शिवकुमार गोयल
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान भागवताचार्य स्वामी अखंडानंद सरस्वती जी महाराज कर्णवास (उत्तर प्रदेश) में गंगातट पर आश्रम में ठहरे हुए थे। एक जिज्ञासु एक दिन उनके पास पहुंचा। उसने विनम्रता से पूछा, महाराज, मोक्ष का साधन बताने की कृपा करें।
विज्ञापन
स्वामी जी ने कहा, इसके लिए पहले यह जानना जरूरी है कि किस बंधन से हम मोक्ष चाहते हैं, क्योंकि हर व्यक्ति अलग-अलग तरह के बंधनों में जकड़ा हुआ है।
जिज्ञासु को समझाते हुए स्वामी जी ने आगे कहा, आदमी पग-पग पर राग, मोह, लिप्सा, नासमझी, अहंकार आदि न जाने कितने बंधनों से जकड़ा रहता है। उसे यह महसूस नहीं होता कि ये बंधन मुक्त करने के बजाय उसे और सख्ती से जकड़ रहे हैं। हम सांसारिक सुख-सुविधाओं की आकांक्षा में ज्यादा से ज्यादा धन अर्जित करने का प्रयास करते हैं। यह खुद को बंधन में जकड़ने का प्रयास ही तो है।
विज्ञापन
अज्ञान और सुख सुविधा भी तो बंधन ही हैं। अपने को दूसरों से बड़ा समझने और दूसरों को नीचा समझने का भ्रम- ये सब बंधन ही तो हैं। सबसे बड़ा बंधन तो अहंकार होता है। जिस व्यक्ति ने इसका त्याग कर दिया, समझो कि वह मुक्ति का रास्ता पा चुका है।
विज्ञापन
स्वामी जी ने कुछ देर रुककर कहा, मानव शरीर की जगह आत्मा का महत्व जिस दिन समझ जाएगा, वह ब्रह्मज्ञानी हो जाएगा। ब्रह्मज्ञान प्राप्त होते ही उसके समस्त बंधन स्वतः कट जाएंगे।