{"_id":"592fcb3f4f1c1bfb6ebdb856","slug":"importance-of-peacock-feather-in-vaastu-shastra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिपे हुए शत्रुओं से बचाता है मोर का पंख, ऐसे करें उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
छिपे हुए शत्रुओं से बचाता है मोर का पंख, ऐसे करें उपाय
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 01 Jun 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
मोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पक्षी मोर को धार्मिक कथाओं में उच्च कोटि का दर्जा दिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में लगा मोर का पंख इस पक्षी के अहमियत को भी बताता है। वैसे मोर पंख व्यक्ति की जिंदगी में भी काफी मायने रखता है। मोर पंख में व्यक्ति की सारी परेशानियों को दूर करने की भी ताकत होती है। जानिए एक मोर पंख कैसे दूर करता है व्यक्ति की परेशानियों को
विज्ञापन
- घर के दक्षिण पूर्व कोण मोर पंख लगाने से अचानक कष्ट नहीं आता।
- मोर पंख काल सर्प दोष को भी दूर करता है। काल सर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति सोमवार की रात को अपने तकिए में सात मोर पंख रखें और रोज इसी तकिए का प्रयोग करें।
विज्ञापन
- अगर आपका बच्चा जिद्दी है तो उसके कमरे के छत्त के पंखे में मोर पंख लगा दें। जिससे पंखा चलने पर मोर पंख की हवा धीरे धीरे बच्चे को लगेगी तो उसका जिद्दीपन कम होगा।
विज्ञापन
- माना जाता है कि मोर और सांप में दुश्मनी है। सांप शनि व राहु के संयोग से बनता है। ऐसे में मोर पंख को घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार पर लगाने से राहु दोष परेशान नहीं करता।
- नवजात बच्चे के सिर की तरफ दिन रात एक मोर का पंख चांदी के ताबीज में डाल कर रखने से बालक डरता नहीं है और हर नजर दोष से बचा रहता है।
- यदि आप शत्रु के अधिक परेशान हैं तो मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से मंगलवार या शनिवार की रात को शत्रु का नाम लिखकर घर के मंदिर में रख दें और सुबह बिना नहाए चलते पानी में बहा दें।