Vivah Muhurat 2025: 14 अप्रैल से खुलेंगे शुभ कार्यों के द्वार, जानें अप्रैल से जून तक के विवाह मुहूर्त
Vivah Muhurat In April 2025: खरमास खत्म होते ही 14 अप्रैल 2025 से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। जानिए अप्रैल, मई और जून 2025 में शादी के सभी शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट।
विस्तार
Vivah Muhurat 2025: करीब एक महीने के विराम के बाद शुभ कार्यों का इंतजार कर रहे घर-आंगन फिर से जगमगाने वाले हैं। 13 अप्रैल को खरमास की समाप्ति के साथ ही 14 अप्रैल से विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। सूर्यदेव के मीन राशि से निकलते ही ग्रहों की स्थिति मंगलकारी होगी और वैवाहिक रस्मों का सिलसिला एक बार फिर आरंभ होगा। इस बार अप्रैल से लेकर जून के बीच कुल 30 से अधिक विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनमें कई अबूझ सावे भी शामिल हैं। हालांकि 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जिसके चलते नवंबर तक शुभ कार्यों पर फिर से विराम लग जाएगा। ऐसे में जिन घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं, उनके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है।
Hanuman Janmotsav 2025: कब है हनुमान जन्मोत्सव ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और बजरंगबली की पूजा विधि
Mahavir Jayanti 2025: कब है महावीर जयंती? यहां जानें सही तिथि और महत्व
अप्रैल 2025 के विवाह मुहूर्त
- 14 अप्रैल, सोमवार
- 16 अप्रैल, बुधवार
- 17 अप्रैल, बृहस्पतिवार
- 18 अप्रैल, शुक्रवार
- 19 अप्रैल, शनिवार
- 20 अप्रैल, रविवार
- 21 अप्रैल, सोमवार
- 25 अप्रैल, शुक्रवार
- 29 अप्रैल, मंगलवार
- 30 अप्रैल, बुधवार
मई 2025 के विवाह मुहूर्त
- 1 मई, बृहस्पतिवार
- 5 मई, सोमवार
- 6 मई, मंगलवार
- 8 मई, बृहस्पतिवार
- 10 मई, शनिवार
- 14 मई, बुधवार
- 15 मई, बृहस्पतिवार
- 16 मई, शुक्रवार
- 17 मई, शनिवार
- 18 मई, रविवार
- 22 मई, बृहस्पतिवार
- 23 मई, शुक्रवार
- 24 मई, शनिवार
- 27 मई, मंगलवार
- 28 मई, बुधवार
जून 2025 के विवाह मुहूर्त
- 2 जून, सोमवार
- 4 जून, बुधवार
- 5 जून, बृहस्पतिवार
- 7 जून, शनिवार
- 8 जून, रविवार
जुलाई से चातुर्मास में रुकेंगे शुभ कार्य
जून के बाद शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्यों पर फिर से विराम लग जाएगा, क्योंकि 6 जुलाई 2025 से चातुर्मास की शुरुआत होगी। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और चार महीनों तक कोई भी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्य नहीं होते। अगली शुभ शुरुआत देवउठनी एकादशी यानी नवंबर 2025 से होगी। इसलिए जिन लोगों के घर में इस साल शादी की योजना है, वे अप्रैल-जून के इन शुभ मुहूर्तों का लाभ उठाकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।