फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Varuthini Ekadashi 2020 date vishnu and shani puja

शनिवार और वरुथिनी एकादशी का योग, भगवान विष्णु के साथ ऐसे करें शनि की पूजा

Thu, 16 Apr 2020 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2020 date vishnu and shani puja
shani dev
वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी 18 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। एकादशी के दिन उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। इस बार एकादशी शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसे में शनिवार के दिन शनि पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर शुभफल की प्राप्ति की जा सकती है।
विज्ञापन


एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा सुबह-सुबह स्नान करने के बाद विधिवत रूप से करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए भोग लगाएं। भगवान विष्णु को स्नान दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और दूध के साथ उनका अभिषेक करे। उन्हें भोग में मिठाई और पील वस्त्र चढ़ाएं।
विज्ञापन


एकादशी और शनिवार के योग के कारण इस दिन भगवान विष्णु के साथ शनि की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन विशेष रूप से घर पर लगे हुए शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। शाम के समय शनिदेव के मंदिर में तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्रो का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकादशी व्रत का नियम

- व्रत वाले दिन साधक को काम, क्रोध आदि पर पूर्ण नियंत्रण रखना होता है। 

- साधक को झूठ बोलने और निंदा करने से बचना होता है। 
 
- वरुथिनी एकादशी का व्रत करने वाले के लिए किसी भी तरह का नशा करना पूर्णत: वर्जित है। 
 
-  इस दिन निद्रा का त्याग करके भगवान विष्णु का जागरण, भजन, कीर्तन एवं मंत्र जप करना चाहिए। 
 
- व्रती को इस दिन भगवान के नाम और उनके अवतारों की कथा और कीर्तन करना चाहिए। 
 
-  लहसुन, प्याज, बैंगन, मांसाहार और मादक चीजों से परहेज रखना चाहिए।

वरुथिनी एकादशी व्रत मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2020 Muhurat)
एकादशी तिथि प्रारंभ: 17 अप्रैल को रात्रि 08:07 बजे से 
एकादशी तिथि समाप्त: 18 अप्रैल को रात 10:19 बजे तक
वरुथिनी एकादशी पारण मुहूर्त: 19 अप्रैल को सुबह 05:51 से 08:26 बजे तक 
अवधि: 2 घंटे 35 मिनट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed