फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Varuthini Ekadashi 2020 date muhurat puja vidhi and significance

Varuthini Ekadashi 2020: जानें वरुथिनी एकादशी की तारीख, मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

Wed, 15 Apr 2020 12:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 15 Apr 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2020 date muhurat puja vidhi and significance
Varuthini Ekadashi 2020

Varuthini Ekadashi 2020: वरुथिनी एकादशी का धार्मिक रूप से बड़ा महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार वरुथिनी एकादशी वैशाख माह में आती है और यह वैशाख माह चल रहा है। वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन व्रत एवं पुण्य कार्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। वरुथिनी शब्द संस्कृत के वरुथिन् से बना है जिसका अर्थ है - कवच और यह कवच संकटों के लिए है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत करने वाला व्यक्ति समस्त प्रकार के संकटों से मुक्त हो जाता है।

विज्ञापन


कब है वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2020 Date)
वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल को पड़ रही है। इसलिए वरुथिनी एकादशी व्रत 18 अप्रैल को रखा जाएगा। 

वरुथिनी एकादशी व्रत मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2020 Muhurat)
एकादशी तिथि प्रारंभ: 17 अप्रैल को रात्रि 08:07 बजे से 
एकादशी तिथि समाप्त: 18 अप्रैल को रात 10:19 बजे तक
वरुथिनी एकादशी पारणा मुहूर्त: 19 अप्रैल को सुबह 05:51 से 08:26 बजे तक 
अवधि: 2 घंटे 35 मिनट

वरुथिनी एकादशी व्रत विधि

  • दशमी तिथि की रात्रि में सात्विक भोजन करें।
  • एकादशी तिथि को सुबह सूर्योदय से पहले उठें। 
  • शौच आदि से निवृत्त होकर स्नान करें।
  • इसके बाद एकादशी व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना करें।
  • पूरे दिन समय-समय पर भगवान विष्णु का स्मरण करें
  • रात में पूजा स्थल के समीप जागरण करें।
  • एकादशी के अगले दिन द्वादशी को व्रत खोलें।
  • यह व्रत पारण मुहुर्त में खोलें।
  • ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा दें।

वरुथिनी एकादशी व्रत का महत्व
शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी को सौभाग्य और पुण्य प्रदान करने वाली एकादशी कहा गया है। इस दिन व्रत करने वालों के सारे पाप और कष्ट मुक्त हो जाते हैं। वरुथिनी एकादशी व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति वरुथिनी एकादशी का व्रत रहता है, वह ब्राह्मण को दान देता है तो उसे लाखों वर्षों तक ध्यान करने और कन्या दान से मिलने वाले पुण्य के समान फल मिलता है। 

विज्ञापन


वरुथिनी एकादशी व्रत में रखें सावधानियां
वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। इस दिन व्रती को सच बोलना चाहिए। आज के दिन क्रोध न करें और न तो आज इस दिन शारीरिक संबंध बनाएं। वहीं जो लोग व्रत नहीं रहते हैं उन्हें एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed