फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi

Shravan Month 2024: इस तिथि से शुरू हो रहा है श्रावण मास, जानें कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार

Sat, 13 Jul 2024 10:17 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

Sawan Somvar 2024: सावन के महीने में सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। यदि सोमवार को जल चढ़ाकर या व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा की जाए तो तुरंत सुख की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi
shravan month 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shravan Month 2024: हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना श्रावण मास होता है। इसे सावन का महीना भी कहते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने में सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। यदि सोमवार को जल चढ़ाकर या व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा की जाए तो तुरंत सुख की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार व्रत के अलावा सावन माह में मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। इसके अलावा सावन शिवरात्रि इस महीने के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना और सावन सोमवार की तिथि के बारे में। 
विज्ञापन

 

Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi
shravan month 2024 - फोटो : freepik

कब से शुरु होगा सावन मास? 
इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024 को शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इस बार सावन के महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है।  श्सारवण मास का आरम्वभ भी सोमवार से हो रहा है और सावन के  अंतिम दिन भी सोमवार पड़ रहा है। इस बार स्वान के महीने में 5 सोमवार पड़ रहे हैं । सावन माह में पांच सोमवार पड़ना बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi
shravan month 2024 - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास का महत्व 
श्रावण मास का हर दिन अत्यंत फलदायी होता है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन सोमवार का व्रत रखता है उसका पारिवारिक जीवन सुखी रहता है। साथ ही इस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्दी  प्रसन्न होते हैं । इसके अलावा सावन सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। 

Sawan 2024 Date: इस शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, जानें सावन सोमवार का महत्व और तिथि

विज्ञापन

Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi
shravan month 2024 - फोटो : free pic

सावन सोमवार 2024 
सावन का पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई, 2024
सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई, 2024
सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त, 2024
सावन का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त, 2024
सावन का पांचवां सोमवार व्रत – 19 अगस्त, 2024

Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi
shravan month 2024 - फोटो : Freepic

सावन में मंगला गौरी व्रत
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई, 2024
सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत- 30 जुलाई, 2024
सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त, 2024
सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त, 2024

Shravan 2024 Date Start and End Know the Sawan somvar dates in hindi
shravan month 2024 - फोटो : freepic

सावन शिवरात्रि 2024
सावन महीने की शिवरात्रि बहुत खास होती है. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 को सावन महीने की शिवरात्रि पड़ेगी। पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी  तिथि का आरम्भ   2 अगस्त को दोपहर 3:26 बजे से होगा और  3 अगस्त को दोपहर 3:50 बजे समाप्त होगा। शिवरात्निरि की पूजा निशिता काल में की जाती है इसलिए सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी। 

Sawan 2024: सावन में इन 5 चीजों की खरीदारी करने से महादेव हो सकते हैं प्रसन्न, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed