फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Auspicious to buy these things in Sawan 2024 sawan somwar kab hai

Sawan 2024: सावन में इन 5 चीजों की खरीदारी करने से महादेव हो सकते हैं प्रसन्न, जानिए इनके बारे में

Sat, 13 Jul 2024 06:36 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 13 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Auspicious to buy these things in Sawan 2024 sawan somwar kab hai
सावन माह में इन चीजों को खरीदना होता है शुभ - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024 Shopping: 22 जुलाई 2024 सोमवार, से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। इस दिन से कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। ये पूरा माह महादेव की पूजा को समर्पित है। वहीं इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से होने के कारण ये दिन बेहद शुभ होने वाला है। इस दिन प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में पूजा और भक्ति के लिए ये पूरा दिन बेहद लाभदायक है। मान्यता है कि इन शुभ योग में महादेव की पूजा अर्चना करने पर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

सावन सोमवार पर व्रत रखने का भी विधान है। इस दिन शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा कुंवारी कन्याओं को ये व्रत रखने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि इससे योग्य वर की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का प्रत्येक दिन बेहद शुभ होता है। ऐसे में कुछ चीजों की खरीदारी करना लाभदायक हो सकता है। ये भी कहा जाता है कि अगर सावन के पहले सोमवार को महादेव से जुड़ी चीजों को घर लाया जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता भी मिलती है। ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

सावन सोमवार तारीख 2024
पहला सोमवार - 22 जुलाई 
दूसरा सोमवार - 29 जुलाई 
तीसरा सोमवार - 5 अगस्त 
चौथा सोमवार - 12 अगस्त 
पांचवां सोमवार - 19 अगस्त 


सावन माह में इन चीजों को खरीदना होता है शुभ

  • देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन में रुद्राक्ष को घर लाना चाहिए। इससे जीवन में तरक्की के योग बनते हैं। माना जाता है कि सावन में रुद्राक्ष धारण करने से मन शांत रहता है।
  • सावन में आप पारद शिवलिंग को घर ला सकते हैं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।
  • सावन में आप तांबे का त्रिशूल भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि महादेव का त्रिशूल हमारी रक्षा करता है। साथ ही ये कई बुरी शक्तियों से भी बचाव करता है।
  • माना जाता है कि सावन में जातक को चांदी का कड़ा खरीदना चाहिए। इसे धारण करने पर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है और महादेव की कृपा भी बनी रहती है।
  • सावन के पहले सोमवार को आप डमरू भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इसे बजाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed