फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan start date shivling puja samagri know what items does not offer on shivji

Sawan 2025: 11 जुलाई से सावन का महीना होगा शुरू, शिवलिंग पर ये कुछ चीजें भूलकर भी न चढ़ाएं

Mon, 07 Jul 2025 06:16 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Jul 2025 06:16 PM IST
सार

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होता है। इस माह में शिव भक्त अपने महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई चीजें अर्पित करते हैं। 

विज्ञापन
sawan start date shivling puja samagri know what items does not offer on shivji
sawan 2025 - फोटो : adobe stock

विस्तार

Sawan 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 09 अगस्त तक चलेगा। शिवभक्तों को हर वर्ष सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन के महीने में भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं और सावन के महीने में पहली बार भोलेभंडारी अपने ससुराल पृथ्वी लोक में आते हैं। इस कारण से सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है। सावन में भक्त हर एक दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करते हैं। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करने से जहां शिवकृपा प्राप्ति होती है, वहीं कुछ ऐसी भी पूजा सामग्री होती है जिसे शिवजी को अर्पित करना वर्जित होता है। वर्जित चीजों को भूलवश अर्पित करने पर पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाता है। आइए जानते हैं सावन माह में भोलेनाथ को कौन-कौन सी चीजें नहीं अर्पित करनी चाहिए। 
विज्ञापन


शिवलिंग पर ये फल चढ़ाना वर्जित
देवी-देवताओं को फल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है,वहीं कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिसे शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित होता है। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव को कुछ फल भूलकर भी नहीं अर्पित  करना चाहिए। ये फल होते हैं केला, अनार, नारंगी, सेब, नाशपाती, जामुन, लीची और अंगूर। 
विज्ञापन

Sawan 2025: क्या गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं ? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये फूल
शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग की पूजा के दौरान कुछ फूलों को नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसी मान्यता हैं कि ये फूल भगवान शिव को अप्रिय लगते हैं। ये फूल हैं- केतकी, कमल, कंटकारी, केवड़ा, चंवा, वैजयंती, जूही, कदंब  और लाल फूल। सावन के दौरान इन फूलों को अर्पित करने से परहेज करना चाहिए। 

Sawan 2025 Remedies: श्रावण माह में कौन-कौन से उपाय करने से भोले भंडारी होते हैं जल्द प्रसन्न

शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये कुछ चीजें
भगवान शिव को कुछ फल और फूल के अलावा कुछ दूसरी चीजों को भी चढ़ाना वर्जित होता है। ये है हल्दी, तुलसी के पत्ते, शंख, कुमकुम, रोली, तिल, खंडित चावल और शंख से शिवजी का जलाभिषेक। 

Sawan 2025: 11 जुलाई से महादेव का प्रिय माह सावन शुरू, भूलकर भी न करें ये काम

सावन सोमवार की तिथियां
सावन का पहला सोमवार- 14 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 21 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई
सावन का चौथा और आखिरी सोमवार- 4 अगस्त


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed