फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2026 Start Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Significance Mantra in Hindi

Sawan 2026 : भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन आज से शुरू, जानें संपूर्ण पूजन विधि और क्या-क्या करें अर्पित

Thu, 30 Jul 2026 05:19 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2026 05:19 AM IST
सार

सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का महत्व होता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में शिव आराधना करने से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामना पूरी करते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2026 Start Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi And Significance Mantra in Hindi
सावन पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना गुरुवार, 30 जुलाई से आरंभ हो रहा है। सावन महीने में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करना विशेष माना जाता है। इस माह शिव आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का महीना भोलेभंडारी को अत्यधिक प्रिय होता है। सावन में शिवभक्तों की मंदिरों में भारी भीड़ होती है, जहां पर शिवलिंग का जलाभिषेक और मंत्रों का जाप होता है। सावन में नियमित रूप से हर दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा करना शुभ फलदायी होता है। आइए जानते हैं सावन में कैसे करें शिव जी की आसान पूजा, पूजन सामग्री और शिवजी के मंत्रों का जाप....

विज्ञापन


 शिव पूजन की आसान विधि
- सावन महीने के हर दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मंदिर जाकर पूजा का संकल्प लें।
- फिर सबसे पहले प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेशी की पूजा आरंभ करें।
- गणेश पूजा में भगवान गणेश को दूर्वा और फल-फूल अर्पित करें। लड्डू का भोग लगाएं और धूप-दीप जलांए।
- गणेश जी की पूजा के बाद शुद्ध जल में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर शिवलिंग और मां पार्वती का अभिषेक करें।
- इसके बाद शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी, गन्ने का रस से अभिषेक करें। 
- अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चंदन, बेल पत्र, धतूरा, अबीर-गुलाल, इत्र, जनेऊ, भांग और आंकड़े का फूल अर्पित करें।
- इसके बाद माता पार्वती को सभी सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। जिसमें सिंदूर, लाल चूड़ी, लाल वस्त्र और कुमकुम हो।
- फिर इसके बाद कापूर जलाकर आरती करें। 
- अंत में पूजा के दौरान भूल के लिए क्षमा मांगे।

सावन पूजा सामग्री
गंगाजल, तांबे का लोटा, जल, दीपक, दूध, दही, घी, शहद, चंदन, बेलपत्र, जनेऊ, धतूरा, मिठाई, दूर्वा, गुलाल, भांग, इत्र, वहीं देवी पार्वती की पूजा के लिए लाल चुनरी, कुमकुम, चूड़ियां और सिंदूर।
विज्ञापन


शिवजी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र
शिवजी का पूजा-आराधना करते समय शिव जी के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। जानिए शिवजी के प्रिय और सरल मंत्र....
1- ऊं नम: शिवाय
2- नमो नीलकण्ठाय
3- ऊं पार्वतीपतये नम:
4-ऊं ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय
5- ऊर्ध्व भू फट
6- इं क्षं मं औं अं
7- प्रौं ह्रीं ठ:
8- महामृत्युंजय मंत्र
9- रुद्र गायत्री मंत्र

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में क्या करें, क्या न करें? जानें जलाभिषेक का पूरा नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन 2026: श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में होगा शुभारंभ, जानें शक्तिशाली शिव मंत्र और अभिषेक का महत्व

Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर

Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या होंगे व्रत के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed