फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   savan 2024 do not do these 8 mistakes in sawan lord shiva get angry in hindi

Sawan 2024: सावन में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये आठ गलतियां

Thu, 11 Jul 2024 03:48 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 11 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

भगवान शिव के कई ऐसे भक्त हैं, जिनसे जानें-अनजानें में कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। इन गलतियों से बचकर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और इस पवित्र महीने का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
savan 2024 do not do these 8 mistakes in sawan lord shiva get angry in hindi
सावन का महीना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Sawan 2024: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष महीना माना जाता है। इस साल श्रावण मास की शुरूआत 22 जुलाई 2024 को शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। यानी इस साल का सावन 29 दिनों के लिए रहेगा। इस दौरान भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु विभिन्न व्रत, पूजा और अनुष्ठान करते हैं, जिसका एक खास नियम होता है। मगर भगवान शिव के कई ऐसे भक्त हैं, जिनसे जानें-अनजानें में कुछ गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सावन के महीने में कौन सी ऐसी गलतियां होती हैं जो भगवान शिव को नाराज कर सकती हैं। इन गलतियों से बचकर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और इस पवित्र महीने का पूरा लाभ उठा सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि सावन के महीने में किसी भी भक्त को कौन सी 8 गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए
शिवलिंग को पुरुष तत्व का प्रतीक माना जाता है, और हल्दी को स्त्री तत्व का प्रतीक। इसलिए, शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। इसकी जगह, आप शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, जल, दूध, दही, घी, शहद आदि चढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए
मान्यता है कि भगवान शिव को बैंगन प्रिय नहीं है। इसलिए, पूरे सावन महीने में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: शिवलिंग की पूजा करते समय कभी न चढ़ाएं ये 4 चीजें, , मानी गई हैं वर्जित
विज्ञापन
विज्ञापन


तामसिक भोजन से परहेज करें
सावन के महीने में सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। मांसाहार, लहसुन, प्याज, शराब आदि तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए।

शिवलिंग को स्पर्श नहीं करना चाहिए
शिवलिंग को पुरुष तत्व माना जाता है, इसलिए महिलाओं को शिवलिंग को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

केतकी के फूल नहीं चढ़ाना चाहिए
पौराणिक कथाओं के अनुसार, केतकी के फूल को महादेव ने शाप दिया है, इसलिए उनकी पूजा में केतकी के फूल वर्जित होते है। भगवान शिव की पूजा में केतकी का फूल चढ़ाना पाप के समान माना गया है। भगवान शिव को भूलकर भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए।

शाम के समय शिवलिंग की पूजा न करें
शाम के समय में शिवलिंग की पूजा नहीं करनी चाहिए। ज्योतिषचार्य के अनुसार भगवान शिव की पूजा सुबह के समय में करना चाहिए।

पूजन करने के दौरान काला कपड़ा न पहने
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काला रंग का कपड़ा भगवान शिव के लिए अशुभ माना गया है और इसे अक्सर नकारात्मक दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए माना जाता है कि काले रंग का कपड़े पहनने से जीवन में बुरा असर पड़ता है और व्यक्ति की तरक्की में भी बाधा आती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी घर में काले कपड़े पहनना वर्जित माना गया है।

पूजा करते समय किसी का भी अपमान करें
महादेव की पूजा के बाद अगर आप किसी को अपशब्द न बोलें और न ही किसी का अपमान करें। ज्योतिषचार्य के अनुसार ऐसी भक्ति फलित नहीं होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed