फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   pradosh vrat puja vidhi and trayodashi tithi importance

सौभाग्यदायक त्रयोदशी : इस तिथि पर प्रदोष व्रत करने से मिट जाते हैं सारे दोष

Thu, 03 Jan 2019 01:40 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Thu, 03 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
pradosh vrat puja vidhi and trayodashi tithi importance
shiv puja
भगवान शिव की साधना-आराधना के लिए सर्वोत्तम तिथि त्रयोदशी है। इसी दिन भगवान शिव के उपासक रावण ने भगवान शिवजी की स्तुति की थी। शिवजी ने प्रसन्न होकर तांडव नृत्य किया। इसलिए उस स्तुति को आज भी शिव तांडव के नाम से जाना जाता है और जो भी व्यक्ति शिव तांडव का पाठ करते हैं। उसे धन, वैभव और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि इसी तिथि पर भगवान शिव ने चंद्रमा के क्षय रोग को दूर किया था। ज्योतिषि विधा के अनुसार पावन तिथि त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत रखने से कुंडली से जुड़े चंद्रदोष दूर हो जाता है। 
विज्ञापन


प्रदोष व्रत पुत्र की कामना, ऋण से मुक्ति के लिए, सुख-सौभाग्य,आरोग्य आदि के लिए किया जाता है। इस व्रत के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात् इस व्रत का संकल्प करें और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात् एक बार फिर स्नान करें और भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा एवं साधना करें। 
विज्ञापन


इस तिथि पर जन्में लोग का स्वभाव
धार्मिक और मांगलिक कार्यों में जिन तिथियों का विशेष महत्व होता है, उसमें त्रयोदशी का विशेष महत्व होता है। पुराणों के अनुसार त्रयोदशी तिथि में जन्मा जातक महापुरुष, महा विद्वान, शास्त्रों का अभ्यास करने वाला, इंद्रियों को वश में करने वाला और सदैव दूसरों के कार्य में रत रहने वाला होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रयोदशी तिथि पर करें ये शुभ कार्य 
गर्ग संहिता में त्रयोदशी के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। इस पावन तिथि पर सभी शुभ कार्य करना चाहिए। इस तिथि पर सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण को दान देने पर सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कन्या को श्रेष्ठ वर मिलता है। मुंडन आदि के लिए यह तिथि सर्वोत्तम मानी गई है।  त्रयोदशी को अनंग त्रयोदशी भी कहते हैं, क्योंकि कामदेव बगैर अंगों वाले हैं और इस तिथि के स्वामी हैं। इस तरह से त्रयोदशी सभी कार्यों के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। 

वर्ष 2019 के प्रदोष व्रत

03 जनवरी — प्रदोष व्रत
19 जनवरी — शनि प्रदोष व्रत
02 फरवरी — शनि प्रदोष व्रत
17 फरवरी — प्रदोष व्रत
04 मार्च    — सोम प्रदोष व्रत
19 मार्च    — भौम प्रदोष व्रत
03 अप्रैल  — प्रदोष व्रत
17 अप्रैल   — प्रदोष व्रत
02 मई     — प्रदोष व्रत
17 मई     — प्रदोष व्रत
01 जून    — शनि प्रदोष व्रत
15 जून     — शनि प्रदोष व्रत
30 जून     — प्रदोष व्रत
14 जुलाई — प्रदोष व्रत
30 जुलाई — भौम प्रदोष व्रत
13 अगस्त — भौम प्रदोष व्रत
28 अगस्त — प्रदोष व्रत
11 सितम्बर — प्रदोष व्रत
27 सितम्बर — प्रदोष व्रत
11 अक्तूबर — प्रदोष व्रत
26 अक्तूबर — शनि प्रदोष व्रत
10 नवम्बर — प्रदोष व्रत
24 नवम्बर — प्रदोष व्रत
10 दिसम्बर — भौम प्रदोष व्रत
24 दिसम्बर — भौम प्रदोष व्रत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed