मकर संक्रांति पर गुड़-तिल, खिचड़ी के सेवन और दान करने का महत्व
Makar Sankranti Khichdi Significance: धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। मकर संक्रांति के दिन गुड़-तिल और खिचड़ी खाने की भी परंपरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल 15 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। साथ ही मकर संक्रांति के दिन से ही खरमास समाप्त होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। मकर संक्रांति के दिन गुड़-तिल और खिचड़ी खाने की भी परंपरा है। साथ ही इस दिन इन चीजों का दान भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, खिचड़ी के दान और सेवन का महत्व...
Makar Sankranti 2024: भारत के अलग-अलग राज्यों में खास अंदाज से मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानें सबके बारे में
मकर संक्रांति पर खिचड़ी का महत्व
मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने का धार्मिक और आयुर्वेदिक दोनों महत्व है। खिचड़ी खाना स्वास्थ्य के लिए सही होता है। साथ ही खिड़ची में कुछ ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं, जिनसे नवग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
- चावल- खिचड़ी में चावल महत्वपूर्ण है, जो चंद्रमा और शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए लाभदायक है।
- हल्दी - हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है।
- काली दाल- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी में डाली जाने वाली काली दाल के सेवन से शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- मूंग दाल- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी में मूंग दाल और हरि सब्जियां डाली जाती हैं।
- घी- घी के बिना खिचड़ी अधूरी मानी जाती है और घी से सूर्य का संबंध है।
- गुड़- कुछ लोग खिचड़ी के साथ गुड़ खाते हैं जो मंगल और सूर्य का प्रतीक माना जाता है।
मकर संक्रांति पर गुड़-तिल दान का महत्व
मकर संक्रांति पर स्नान और दान का महत्व है। इस दिन विशेषकर काली तिल और गुड़ या उससे बनी चीजों का दान किया जाता है। इससे शनि और सूर्य का आर्शीवाद मिलता है। ज्योतिष में काली तिल का संबंध शनि से है और गुड़ सूर्य का प्रतीक है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस दिन गुड़ का सेवन और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।