फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Makar Sankranti 2019 makar sankranti poojan vidhi

Makar Sankranti 2019 : जानिए 5 शुभ काम जिसे संक्रांति पर करना होता है जरूरी

Sat, 12 Jan 2019 12:26 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2019 makar sankranti poojan vidhi
मकर संक्रांति 2019

इस बार भी पिछले साल की तरह मकर संक्रांति 14 जनवरी के बजाय 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। सभी 12 संक्रांतियो में यह मकर संक्रांति सबसे श्रेष्ठ और शुभ संक्रांति मानी जाती है। मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। जिससे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। इस बार मकर संक्रांति पर अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी रहेगा। ज्योतिष में इन तीनों योग को बहुत ही शुभ माना गया है। मकर संक्रांति के इस तरह के शुभ योग में पूजा-पाठ, स्नान और दान करने से व्यक्ति को अनेक तरह के शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर जरूर करें ये 5 काम

- मकर संक्रांति के दिन आम दिनों के मुकाबले सुबह जल्दी उठें और अपने आस-पास की पवित्र नदियों में जाकर  स्नान करना चाहिए। अगर संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे डालकर स्नान जरूर करें।
विज्ञापन


- स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, चावल और लाल फूल के साथ सूर्य देवता का समर्पित करें। जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्र का जप जरूर करें।

- मकर संक्रांति पर दान देने की परंपरा है। मंदिर जाकर गुड़ और काले तिल का दान करें। दान करने से सूर्य और शनि देव के साथ प्रसन्न होते हैं।

- सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद मंदिर में शिवलिंग पर काले तिल के साथ जल जरूर अर्पित करें।

- मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बनी चीजें को खाना चाहिए साथ ही इस दिन खिचड़ी भी जरूर खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed