फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Lohri 2019 date time and importance

Lohri 2019: जानिए लोहड़ी मनाने की परंपरा, तिथि और मुहूर्त

Wed, 09 Jan 2019 01:04 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2019 date time and importance
लोहड़ी 2019

Lohri 2019 लोहड़ी का पर्व प्रमुख रूप से उत्तर भारत विशेष तौर पर पंजाब प्रांत में बड़े उत्साह और उंमग से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले आता है। लोहड़ी का पर्व पौष महीने का आखिर दिन होता है फिर इसके बाद माघ महीने की शुरुआत हो जाती है। इस त्योहार की शुरुआत कई दिनों पहले से होने लगती है। लोहड़ी में लोग मूंगफली, तिल और इन चीजों से बनी मिठाईयों का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन


लोहड़ी की तारीख को लेकर है असमंजस
 पिछले कई वर्षों से लोहड़ी की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। पिछले साल 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया गया था। इस साल भी भ्रम की स्थिति है क्योंकि कुछ पंचांग और ज्योतिषाचार्य मकर संक्रांति 15 जनवरी को बता रहे हैं।
विज्ञापन


लोहड़ी का महत्व
लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से अग्नि देवता को साल की पहली फसल को समर्पित करने का पर्व के तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व शीत का मौसम जाने और वसंत का मौसम आने का संकेत होता है। इस दिन के बाद पंजाब में फसलों की कटाई का दौर शुरू हो जाता है। लोहड़ी में महिलाएं,बच्चे और पुरुष सभी शाम को अग्नि जलाकर उसके चारो तरफ लोहड़ी के गीत गाते हुए परिक्रमा करते हैं और मूंगफली, तिल के लड्डू आदि खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed