{"_id":"5cb050dbbdec2223512dabcf","slug":"know-ashtami-navami-dates-and-puja-muhurat-in-navratri-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2019 : दूर करें अष्टमी-नवमी तिथि का भ्रम और जानें पूजा-पारण का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Chaitra Navratri 2019 : दूर करें अष्टमी-नवमी तिथि का भ्रम और जानें पूजा-पारण का शुभ मुहूर्त
Fri, 12 Apr 2019 03:58 PM IST
Madhukar Mishra
पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद्
पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद्
Published by: Madhukar Mishra
Updated Fri, 12 Apr 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 Ashtami Navami Dates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर लोगों के बीच में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसके फलस्वरुप शक्ति के तमाम साधक असमंजस की अवस्था में हैं। विशेष रूप से वे भक्तगण जो चढ़ती और उतरती का व्रत रखते हैं। इसी तरह माता को समर्पित अष्टमी और भगवान श्री राम की जयंती की तिथि को लेकर भी भ्रम बना हुआ है।
जानें कब से कब तक रहेगी अष्टमी
तिथियों से जुड़े इस संशय की स्थिति को समाप्त करने के लिए सबसे पहले यह जान लेना आवश्यक है कि आज दिनांक 12 अप्रैल 2019 को दोपहर 01:00 बजे (दिल्ली) तक सप्तमी तिथि का भोग रहेगा। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। परंतु, आज अष्टमी का व्रत धारण करना कदापि उचित नहीं रहेगा।
उदया तिथि के हिसाब से रखें अष्टमी का व्रत
मुहूर्त चिंतामणि और धर्म सिंधु के अनुसार अष्टमी का व्रत उदया तिथि के साथ ही प्रारंभ होगा। कहने का तात्पर्य यह कि 13 अप्रैल 2019 को अष्टमी व्रत का प्रारंभ होगा। यद्यपि अष्टमी का भोग दोपहर 11:18 मिनट (दिल्ली) तक रहेगा और उसके बाद नवमी प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
कब रखें नवमी का व्रत
उपरोक्त विवरण से स्पष्ट हो जाता है कि नौ दिन व्रत रहने वाले अथवा मातृनवमी का व्रत रहने वाले श्रद्धालु भी 13 अप्रैल को ही नवमी का व्रत रखेंगे। सारांश रूप में अष्टमी अथवा नवमी दोनों तिथियों के व्रत रखने वाले लोगों को दिनांक 13 अप्रैल 2019 रखने की सलाह दी जाएगी।
जानें किस दिन और किस समय करें पारण
नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तगण, जो नवमी के दिन हवनादि क्रिया करते हैं, उनके लिए भी शनिवार को ही हवनादि का कार्य करना श्रेयस्कर कहा जाएगा एवं दिनांक 14 अप्रैल 2019 नवमी तिथि का भोग मात्र प्रात: 09:35 मिनट तक ही है, अत: पारण आदि कार्य इस समय के बाद करना लाभकारी कहा जाएगा।