फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List know dhanteras diwali and chhath puja 2024 date

Kartik Maas 2024: धनतेरस, दिवाली, भाई दूज से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें कार्तिक माह के त्योहारों का कैलेंडर

Thu, 17 Oct 2024 12:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 17 Oct 2024 12:43 PM IST
सार

Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है, क्योंकि ये चातुर्मास का आखिरी माह होता है। 

विज्ञापन
Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List know dhanteras diwali and chhath puja 2024 date
Kartik maas ke vrat tyohar - फोटो : amar ujala

विस्तार

Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है, क्योंकि ये चातुर्मास का आखिरी माह होता है। इस माह में आने वाली देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। मान्यता है कि विष्णु जी के जागने पर सभी शुभ मांगलिक कार्य व तीज-त्योहारों की शुरुआत हो जाती हैं। इसलिए इसे त्योहारों का महीना भी कहा जाता है।

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार इस साल 18 अक्तूबर 2024 से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है। यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना होता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने का विधान है। इससे साधक की सभी समस्याओं का निवारण होता है। वहीं कार्तिक माह त्योहारों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस माह में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन त्योहारों पर पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम करने से सभी देवी- देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इस माह के व्रत और त्योहारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार
20 अक्तूबर- करवा चौथ
21 अक्तूबर-रोहिणी व्रत
24 अक्तूबर-अहोई अष्टमी
28 अक्तूबर-रमा एकादशी
29 अक्तूबर- धनतेरस और प्रदोष व्रत
31 अक्तूबर- नरक चतुर्दशी
01 नवंबर- कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और दिवाली
02 नवंबर- गोवर्धन पूजा
03 नवंबर- भैया दूज
07 नवंबर- छठ पूजा
12 नवंबर- देवउत्थान एकादशी
13 नवंबर- तुलसी विवाह
14 नवंबर- वैकुंठ चतुर्दशी और विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर- देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा

करवा चौथ 2024
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का उपवास रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। 

अहोई अष्टमी 2024
अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल 24 अक्तूबर 2024 को अहोई अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं संतान की दीघार्यु और तरक्की के लिए व्रत रखती हैं, जिसका पारण तारों को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन  माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। 

धनतेरस 2024
धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सोना, चांदी व झाड़ू को खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे पूरे साल घर में बरकत बनी रहती हैं। 

दिवाली 2024
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 31 अक्तूबर या  01 नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना की जाती है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed