फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2020: आज मनाया जाएगा हनुमान जी का जन्मोत्सव, जरूर करें ये 4 उपाय

Wed, 08 Apr 2020 01:09 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 08 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
hanuman janmotsav 2020 puja tips how to get blessings of lord hanuman
hanuman janmotsav

बुधवार, 8 अप्रैल यानी आज हनुमान जी का जन्मोत्सव है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस साल यह तिथि आज 8 अप्रैल, बुधवार के दिन पड़ रही है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनावांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन हनुमान जी को खुश करने के लिए कुछ कार्य करने चाहिए। आइए, आज हम बताते हैं वो 4 काम जो इस दिन अवश्य करें...




 

hanuman janmotsav 2020 puja tips how to get blessings of lord hanuman
hanuman janmotsav

हनुमान जी के समक्ष ज्योत जलाएं

  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी के समक्ष ज्योत अवश्य जलाएं। अगर संभव हो तो इस दिन हनुमान जी के समक्ष घी की अखंड ज्योत जलाएं। इस उपाय को करने से हनुमान जी खुश होते हैं ओर सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।



 

hanuman janmotsav 2020 puja tips how to get blessings of lord hanuman
hanuman janmotsav - फोटो : सोशल मीडिया
श्री राम नाम का संकीर्तन करें
  • हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं और हनुमान जी को खुश करने का सबसे आसान उपाय है, राम नाम का संकीर्तन। हनुमान जी के जन्मोत्सव पर राम जी के नाम का संकीर्तन अवश्य करें। इस दिन कुछ समय निकाल कर "श्री राम जय राम जय जय राम", "सिया राम जय राम जय जय राम" या "राम सिया राम सिया राम जय जय राम" का संकीर्तन करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman janmotsav 2020 puja tips how to get blessings of lord hanuman
hanuman janmotsav - फोटो : amar ujala
हनुमान जी को भोग लगाएं
  • हनुमान जी को हनुमान जन्मोत्सव के दिन भोग अवश्य लगाएं। आप हनुमान जी को अपनी इच्छानुसार भोग लगाएं, बस इस बात का खास ध्यान रखें कि हनुमान जी को सिर्फ सात्विक आहार का भोग लगाएं। हनुमान जी को इस दिन मीठे का भोग भी लगाएं। आप बेसन, बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। अगर इस समय आपको लड्डू मिलने में दिक्कत हो तो आप घर पर ही कुछ मीठा बना कर हनुमान जी को भोग लगाएं।


 
विज्ञापन
hanuman janmotsav 2020 puja tips how to get blessings of lord hanuman
hanuman janmotsav
हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इस दिन से नित्य हनुमान चालीसा के पाठ करने का नियम बना लें। इस पावन दिन एक से अधिक हनुमान चालीसा के पाठ करने का प्रयास करें। संभव हो तो इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी अवश्य करें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed