फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Guru Purnima 2024 upay know date tithi impotance in hindi

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए करें ये आसान उपाय

Sat, 13 Jul 2024 12:20 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 13 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

Guru Purnima Upay: गुरु पूर्णिमा, ज्ञान और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का पावन पर्व है। आइए इस लेख में गुरु पूर्णिमा से संबंधित कुछ उपाय के बारे में जानते हैं, जिसका पालन हर उस इंसान को करना चाहिए, जिसके जीवन में कोई न कोई गुरु है।

विज्ञापन
Guru Purnima 2024 upay know date tithi impotance in hindi
गुरु पूर्णिमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Guru Purnima Upay : गुरु पूर्णिमा, ज्ञान और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का पावन पर्व है। ये त्योहार हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार होता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा के दिन, लोग अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, इस दिन कुछ खास उपाय करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ती होती है। गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है। आइए इस लेख में गुरु पूर्णिमा से संबंधित कुछ उपाय के बारे में जानते हैं, जिसका पालन हर उस इंसान को करना चाहिए, जिसके जीवन में कोई न कोई गुरु है।

विज्ञापन


चरण वंदना करें
आप जिसे भी अपना गुरु मानते हैं गुरु पूर्णिमा के दिन उनके प्रति सम्मान जरूर व्यक्त करें। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि उनके ज्ञान के प्रकाश से आपके जीवन का अंधकार दूर होता है। इस दिन गुरु के चरणों को धोकर आशीर्वाद लेना चाहिए और चरण वंदना करनी चाहिए। अगर आपके गुरु आपके पास नहीं हैं तो अपने गुरु की तस्वीर को फूल की माला अर्पित करें और उन्हें तिलक लगाएं, साथ ही दीप जलाकर उनपर फूल, चंदन, अक्षत अर्पित करें।
विज्ञापन


गुरु को भेंट जरूर दें
गुरु पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या दान-दक्षिणा दें। आप चाहें तो विद्यालयों या गौशालाओं में दान कर सकते हैं। अगर गुरु पूर्णिमा के दिन आपकी मुलाकात गुरु से हो तो उन्हें भेंट जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता के चरण स्पर्श करें
हिंदू धर्म में माता-पिता को मनुष्य का प्रथम गुरु माना गया है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन माता पिता को एक स्थान पर बैठाकर उनकी प्रदक्षिणा यानी परिक्रमा करें और उनके चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद जरूर लें। अगर संभव होतो तो माता पिता को उनके इस्तेमाल में आने वाली चीजें उन्हें गिफ्ट में दे सकते हैं, जिससे उनकी अंतरआत्मा खुश होगी और आपको भर-भर के आशीर्वाद देगी।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2024: आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए क्या है इसका महत्व

पीले रंग का वस्त्र
गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला रंग गुरु ग्रह का रंग है और इसे ज्ञान, शिक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही शुभ मूहुर्त में ही पूजा करें।


ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

केले का वृक्ष लगाएं
गुरु पूर्णिमा के दिन केले का वृक्ष लगाएं या उसकी पूजा करें। केले का वृक्ष गुरु ग्रह का प्रिय वृक्ष माना जाता है और इसकी पूजा करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन सत्यनारायण की कथा जरूर सुनें।

गुरु मंत्रों का जाप
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु मंत्रों का जाप करें। कुछ प्रसिद्ध गुरु मंत्र हैं: "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः गुरुर्देवः सच्चिदानंदो भूगुरुर्देवो नमः।"

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed