फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dussehra 2020 Do these things in Vijayadashmi to get wealth

Dussehra 2020: दशहरा के दिन करें ये ये काम, सुख-शांति, पैसा आएगा सबकुछ

Wed, 14 Oct 2020 03:21 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 14 Oct 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2020 Do these things in Vijayadashmi to get wealth
दशहरा पूजा 2020

Dussehra 2020: इस साल दशहरा पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। हर साल यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष कार्यों को जरूर करना चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन में धन, सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है।   

विज्ञापन
  • विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा का विधान है। भय से मुक्ति के लिए इस दिन शस्त्रों की पूजा जरूर करें। 
  • दशहरा के दिन अधर्म पर धर्म की विजय के लिए इस दिन शमी के पेड़ की पूजा अवश्य करें। 
  • दशहरे के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न और दान दक्षिणा अवश्य दें। ऐसा करने से आपको मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 
  • विज्ञापन
  • इस दिन आपको पशु और पक्षियों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान राम की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 
  • आर्थिक तरक्की के लिए दशहरे के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार इस दिन गुप्त दान अवश्य करें। लेकिन ध्यान रखें यह दान गुप्त रूप से करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दशहरे के दिन यदि आपको रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो आप उसे अपने घर में लाकर अवश्य सुरक्षित रखें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • इस दिन आप मां दुर्गा के चरणों को लाल रंग के कपड़े से अवश्य पोछें और इसके बाद उस कपड़े तो अपनी तिजोरी पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन की कभी कोई समस्या नहीं होगी। 
  • रावण दहन के बाद अपने घर के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। 
  • दशहरे पर रावण दहन के बाद आपको पान अवश्य खाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed