अप्रैल माह में हिन्दू धर्म के कई त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों में राम नवमी, नवरात्रि का समापन, हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे अन्य बड़े त्योहार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में पड़ने वाले त्योहार कौन-कौन से हैं और इनकी तिथियां क्या रहने वाली है।
{"_id":"5e82d28f8ebc3e72b96fc65b","slug":"april-2020-festivals-dates-vrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल माह में पड़ेंगे राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े त्योहार, जानें सभी की तारीखें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
अप्रैल माह में पड़ेंगे राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े त्योहार, जानें सभी की तारीखें
Thu, 02 Apr 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Trending Videos
april month festival
मासिक दुर्गाष्टमी, 1 अप्रैल
- 1 अप्रैल को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व है। मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने में आती है। दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की उपासना करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और मां से मनचाहे विवाह का वरदान भी मिल सकता है।
ram navami 2020
राम नवमी पर्व, 2 अप्रैल
- रामनवमी (Ram Navami 2020) हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है। यह त्योहार भगवान श्रीराम को समर्पित है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2020
चैत्र नवरात्रि का समापन, 2 अप्रैल
- नवरात्रि का समापन 2 अप्रैल को है। इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्रि की आराधना की जाती है। इसी दिन स्वामीनारायण जयंती भी है।
विज्ञापन
april month festival
कामदा एकादशी, 4 अप्रैल
- 4 अप्रैल को कामदा एकादशी है। इस दिन पाप से मुक्ति के लिए उपवास रखा जाता है। दरअसल चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहते हैं।