फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apara Ekadashi Vrat : जानें किन पांच गलतियों के कारण नहीं मिलता अपरा एकादशी व्रत का फल

Sun, 26 May 2019 12:32 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 26 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
apra ekadashi vrat 2019 never do these five mistakes
अपरा एकादशी 2019 - फोटो : Rohit Jha
ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। भगवा विष्णु की कृपा दिलाने वाली इस एकादशी का बड़ा ही महत्व होता है। इस साल अपरा एकादशी 30 मई को पड़ रही है। पद्मपुराण के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को प्रेत योनि में जाकर कष्ट नहीं भोगना पड़ता है। 


एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति इस महाव्रत को पूरे विधि-विधान के साथ करता है, उसका पुण्य कई हजार गुना बढ़ जाता है। लेकिन इस व्रत के दौरान कुछेक सावधानी भी अपेक्षित है। आइए जानते हैं कि अपरा एकादशी के व्रत के दौरान कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए — 
apra ekadashi vrat 2019 never do these five mistakes
अपरा एकादशी 2019

1. नहीं खाएं चावल 

एकादशी पर भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार एकादशी में चावल का सेवन करने से मन में चंचलता आती है, जिसके कारण मन भटकता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता शक्ति के क्रोध से बचने के लिए महर्षि मेधा ने शरीर का त्याग कर दिया और उनका अंश पृथ्वी में समा गया। चावल और जौ के रूप में महर्षि मेधा उत्पन्न हुए, इसलिए चावल और जौ को जीव माना जाता है।

जिस दिन महर्षि मेधा का अंश पृथ्वी में समाया, उस दिन एकादशी तिथि थी, इसलिए इनको जीव रूप मानते हुए एकादशी को भोजन के रूप में ग्रहण करने से परहेज किया गया है, ताकि सात्विक रूप से विष्णु प्रिया एकादशी का व्रत संपन्न हो सके। 

apra ekadashi vrat 2019 never do these five mistakes
अपरा एकादशी 2019

2. न करें किसी भी प्रकार का नशा

एकादशी का व्रत रखने वाले साधक को इस पावन तिथि पर किसी भी प्रकार की नशीली चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन न सिर्फ व्रती बल्कि उसके परिवार में रहने वाले सदस्यों को भांग, धूम्रपान और मदिरा आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
apra ekadashi vrat 2019 never do these five mistakes
अपरा एकादशी 2019

3. न करें किसी पर क्रोध 

किसी भी व्रत या पूजा को शांत चित्त मन और भक्ति भाव के साथ करने पर वह सफल होती है। ऐसे में जिस दिन एकादशी का व्रत रखा हो, उस दिन भूलकर भी मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए। अपरा एकादशी व्रत रखने वाले व्यक्ति को तनाव से बचना चाहिए, क्योंकि क्रोध और तनाव से मन में नकारात्मक विचार आते हैं, जिसके कारण पूजा में ठीक तरह से मन नहीं लगता।

विज्ञापन
apra ekadashi vrat 2019 never do these five mistakes
अपरा एकादशी 2019

4. दातुन करना है वर्जित

एकादशी के व्रत में कभी भी दातुन से दांत साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एकादशी वाले दिन किसी पेड़ की टहनियों को तोड़ने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed