फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Specials ›   google search shows Namak Haraam India

भारत को गूगल ने बना दिया 'नमक हराम'

Fri, 23 Nov 2018 06:56 PM IST
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
google search shows Namak Haraam India
डिजाइन पिक्चर
भारत बना नमक हराम, जी हां, गूगल तो कुछ यही दिखा रहा है। गूगल पर जब आप टाइप करेंगे नमक हराम तो सबसे पहले भारत के झंडे के साथ एक तस्वीर दिखाई देगी। आपको  गूगल की ये हरकत देखकर बहुत गुस्सा आएगा, लेकिन जनाब थोड़ा ठहरिए, शांति से काम लीजिए क्योंकि गूगल भारत को नमक हराम नहीं बल्कि, हमारे देश की एक सुपरहिट फिल्म नमक हराम के नाम पर भारत को प्रदर्शित कर रहा है। 
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म नमक हराम को आज सिनेमाघर में रिलीज हुए 45 साल हो चुके हैं। 23 नवंबर साल 1973 को रिलीज हुई इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मेगास्टार राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन


इस खबर से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान खूब चटखारे ले रहा है, पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने बकायदा इस पर स्टोरी भी की है, लेकिन भारत की सकारात्मक तस्वीर के लिए नहीं बल्कि, दुनिया के सामने एक अलग तस्वीर पेश करने के लिए। हालांकि, पाकिस्तान के भारत के खिलाफ इन इरादों से दुनिया वाकिफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात की जाए कि गूगल ने ऐसा क्यों किया तो आपको बता दें कि अगर आप किसी भी फिल्म के नाम से गूगल पर सर्च करते हैं तो वो उस देश का झंडा दिखाता है जहां वो फिल्म रिलीज हुई है। यानि अगर आप नमक हराम के अलावा अंग्रेजी में आप namak halaal country भी टाइप करते हैं तो भी आपको भारत का झंडा ही दिखाई देगा। इसके अलावा, गूगल में  Namak Haraam Country सर्च करने पर Namak Haraam/Country लिखा दिखाया गया है। डिक्शनरी डॉट कॉम के अनुसार प्रतीक ‘/’ का मतलब दो शब्द के बीच एक तिरछी रेखा है जो यह दर्शाती है कि उनमें से जो भी उचित हो उसे चुनकर अर्थ तय किया जाए, इसे अंग्रेजी में वर्ग्यूल कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed