{"_id":"5ba4c7ad867a557f59299fb2","slug":"dnpa-announced-by-india-s-biggest-media-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"DNPA करेगा सच्ची और अच्छी खबरों की परख, मीडिया जगत के दिग्गजों ने रखी नींव","category":{"title":"Specials","title_hn":"स्पेशल","slug":"specials"}}
DNPA करेगा सच्ची और अच्छी खबरों की परख, मीडिया जगत के दिग्गजों ने रखी नींव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
DNPA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सच्ची और झूठी खबरों को पहचानना मुश्किल होता जा रहा है। अपने पाठकों को सच्ची खबरें परोसने और गलत खबरों का आकलन कर सही जानकारी मुहैया कराने के लिए एक एसोसिएशन तैयार किया गया है। 21 सितंबर को दिल्ली में मीडिया जगत के 10 दिग्गजों ने मिलकर इस एसोसिएशन की नींव डाली और नाम दिया डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए)।
विज्ञापन
एसोसिएशन में नामी मीडिया संस्थान जुड़े, जिनमें अमर उजाला, जागरण न्यूज मीडिया, इंडिया टुडे ग्रुप, मलयाला मनोरमा, एचटी डिजिटल स्ट्रीम, टाइम्स ऑफ इंडिया, एनडीटीवी, द इंडियन एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर समूह और ईनाडु प्रमुख हैं। इससे आने वाले समय में और भी कई संस्थानों के जुड़ने की संभावनाएं हैं। डीएनपीए का उद्देश्य डिजिटल ईको सिस्टम को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
डीएनपीए समाचारों से संबंधित जानकारी डिजिटल उद्योग में नवीनतम विकास के साथ फैलाने में मददगार साबित होगा, साथ ही इसके सहारे सभी मीडिया हाउस अपने ज्ञान और जागरुकता को अपने साथियों के साथ साझा कर सकेंगे। डीएनपीए के सदस्य इसे एक स्वयं विनियमित निकाय बनाना चाहते हैं ताकि सरकार और अन्य उद्योग संघों के साथ काम कर सकें और इस पूरे डिजिटल ईको सिस्टम को विकसित कर सकें।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जिन 10 मीडिया समूहों को शामिल करके डीएनपीए की नींव रखी गई है इनकी डिजिटल न्यूज़ में 70 फीसदी भागीदारी है। डीएनपीए में कोई भी मीडिया हाउस अध्यक्ष नहीं है ताकि सभी सदस्य खुद को एक समान समझ सकें और बेहतर कार्य के लिए प्रतिबद्ध रहें।