फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Smart Beti ›   Teacher santaram's intelligence changed whole village environment

शिक्षक संतराम की समझ से बदला गांव का माहौल

Sat, 17 Nov 2018 05:33 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher santaram's intelligence changed whole village environment

शिक्षामित्र अध्यापक संतराम वर्मा ने अपने गांव और कर्मक्षेत्र में समाज के बीच लगातार संवाद करके बाल विवाह के खिलाफ माहौल बनाया और धीरे धीरे लोगों का मन बदलने में सफलता हासिल की है। आज वह खुशी के साथ यह कह पाते हैं जहाँ वे पढ़ाते हैं उस अपने गांव परसोहना (जिला श्रावस्ती) में अभिभावकों को बाल विवाह के खतरों से आगाह करने में उन्होंने खासी सफलता पाई है।

विज्ञापन

शिक्षक होने के नाते समाज में काफी लोगों से संवाद होने की सुविधा का पूरा लाभ लेते हैं संतराम। उनकी बात को गांव के लोगों ने भी ठीक तरह से समझा और अपनी बेटियों के बाल विवाह से धीरे धीरे परहेज करना शुरू किया।

विज्ञापन

स्मार्ट बेटियां अभियान से जुड़ी इंटरनेट साथी दीप्ति श्रीवास्तव ने यह वीडियो कथा बनाकर अमर उजाला को भेजी है। अमर उजाला फाउंडेशन, यूनिसेफ, फ्रेंड, फिया फाउंडेशन और जे.एम.सी. के साझा अभियान स्मार्ट बेटियां के तहत श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की 150 किशोरियों-लड़कियों को अपने मोबाइल फोन से बाल विवाह के खिलाफ काम करने वालों की ऐसी ही सच्ची और प्रेरक कहानियां बनाने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इन स्मार्ट बेटियों की भेजी कहानियों को ही हम यहां आपके सामने पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed