फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Smart Beti ›   Conflicts and Social Pressures of pressure Line going forward

संघर्षों और सामाजिक दबावों के थपेड़ों से जूझकर आगे बढ़ने वाली रेखा

Tue, 30 Oct 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Oct 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
Conflicts and Social Pressures of pressure Line going forward
स्मार्ट बेटी रेखा शुक्ला
अपना बाल विवाह रुकवा पाने में अंततः सफल साबित होने वाली रेखा को जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े हैं। आर्थिक दबाव के साथ साथ सामाजिक दबाव ने उसके पिता एकबारगी तो इतना मजबूर कर दिया था कि वे 12 साल की रेखा की शादी करने का मन बना चुके थे। अपनी बेहतरी के लिए जिद के साथ बात करती रेखा को देखकर गांव वाले कहते थे कि लड़की जुबान लड़ाती है। लेकिन इंटरनेट साथी के लिए हुई नियुक्ति के समय रेखा के पिता को जो बातें सुनने-समझने को मिलीं उसने उनका मन कायदे से बदला।
विज्ञापन


आज रेखा 23 साल की है, खुद पढ़ भी रही है और पढ़ा भी रही है। परिवार के सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं या पढ़ कर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रयासरत हैं। इस सबमें माता-पिता की रजामंदी है। अपने बच्चों को इस तरह आगे बढ़ते देख कर उन्हें खुशी है।स्मार्ट बेटियां अभियान से जुड़ी इंटरनेट साथी रेखा ने ही अपने बारे में यह वीडियो कथा बनाई है।
विज्ञापन




अमर उजाला फाउंडेशन, यूनिसेफ, फ्रेंड, फिया फाउंडेशन और जे.एम.सी. के साझा  अभियान स्मार्ट बेटियां के तहत श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की 150 किशोरियों-लड़कियों को अपने मोबाइल फोन से बाल विवाह के खिलाफ काम करने वालों की ऐसी ही सच्ची और प्रेरक कहानियां बनाने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इन स्मार्ट बेटियों की भेजी कहानियों को ही हम यहां आपके सामने पेश कर रहे हैं। अनेक संघर्षों और सामाजिक दबावों के थपेड़ों से जूझकर आगे बढ़ने वाली रेखा 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed