{"_id":"69b4f76c254aa37a640171af","slug":"truck-crushes-scooter-rider-teacher-driving-dies-sister-injured-in-gorakhpur-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, शिक्षिका की मौत- बहन घायल; हादसे के बाद लगा घंटों जाम","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Gorakhpur News: ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, शिक्षिका की मौत- बहन घायल; हादसे के बाद लगा घंटों जाम
Sat, 14 Mar 2026 11:21 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:21 AM IST
सार
मृतका की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला रामनगर निवासी श्रेया विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह फुटहवा इनार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की सुबह वह अपनी बहन खुशी (20) के साथ स्कूल जा रहा थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगा जाम और स्कूटी से गिरने के बाद घायल बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह करीब 8:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
मृतका की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी के टोला रामनगर निवासी श्रेया विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वह फुटहवा इनार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की सुबह वह अपनी बहन खुशी (20) के साथ स्कूल जा रहा थी।
विज्ञापन
तभी रास्ते में निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक धर्म कांटा के पास गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी में ठोकर मार दी। इसमें श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गोरखपुर-देवरिया मार्ग करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। ट्रक चालक मौके से भाग गया। चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन