{"_id":"6a747195aad6b6fbbf0f28e0","slug":"suraj-seva-dal-marches-to-secretariat-dehradun-allegations-raised-regarding-pending-vigilance-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: लंबित विजिलेंस जांच और भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल का सचिवालय कूच, कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Dehradun: लंबित विजिलेंस जांच और भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल का सचिवालय कूच, कार्यकर्ता गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2026 05:15 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:15 PM IST
सार
उत्तराखंड में लंबित विजिलेंस जांचों, भ्रष्टाचार के आरोपियों को कथित संरक्षण दिए जाने और गृह विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार को सुराज सेवा दल ने सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन
सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में लंबित विजिलेंस जांचों, भ्रष्टाचार के आरोपियों को कथित संरक्षण दिए जाने और गृह विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार को सुराज सेवा दल ने सचिवालय कूच किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यकर्ता सचिवालय की ओर भूख हड़ताल के लिए रवाना हुए। सचिवालय के निकट पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी सहित सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम से पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी सहित सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...हाई अलर्ट: उत्तराखंड में 85 मार्ग बंद, मलबे में दबी कार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा-मंदाकिनी
दल का आरोप है कि प्रदेश में विजिलेंस जांचों में लगातार देरी हो रही है, जिससे भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई प्रभावित हो रही है। दल ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। पु