फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Tractor-trolley overturned uncontrollably on Sidhauli Misrikh road, killing two farmers.

Sitapur: सिधौली मिश्रिख मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किसानों की मौत

Mon, 16 Mar 2026 07:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 16 Mar 2026 07:25 PM IST
सार

सीतापुर जिले के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर हुए हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। हादसा सिधौली मिश्रिख मार्ग पर हुआ।

विज्ञापन
Sitapur: Tractor-trolley overturned uncontrollably on Sidhauli Misrikh road, killing two farmers.
सीतापुर में हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के संदना के सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर काकोरी के पास सोमवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गणना बेचकर वापस लौट रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


रालामऊ निवासी राजेंद्र (40) और प्रदीप (35)  गन्ना बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान काकोरी के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों युवक उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed