फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seven-member SIT formed to investigate recent firing incident on National Conference chief Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग मामला: जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी गठित, एसएसपी रैंक अधिकारी करेंगे नेतृत्व

Sat, 14 Mar 2026 09:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 14 Mar 2026 09:14 PM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना की जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने सात सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। पुलिस के अनुसार इस एसआईटी की अध्यक्षता एसएसपी रैंक का अधिकारी द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
Seven-member SIT formed to investigate  recent firing incident on National Conference chief Farooq Abdullah
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस के अनुसार एसआईटी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रैंक का अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

Seven-member SIT formed to investigate  recent firing incident on National Conference chief Farooq Abdullah
फारूक अब्दुल्ला फायरिंग मामले में सात सदस्यीय एसआईटी गठित - फोटो : PTI

क्या है पूरा मामला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बीते बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से सटाकर पिस्टल से फायरिंग कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी। एनएसजी कमांडो से अगर चंद सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित राॅयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed