{"_id":"69b80e24f05007d34b0d91db","slug":"lucknow-former-servant-sets-bjp-leader-s-suv-on-fire-investigation-raises-suspicion-on-driver-too-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पूर्व नौकर ने लगाई भाजपा नेता की एसयूवी में आग, जांच में चालक पर भी उठे सवाल, पूछताछ में बयान बदला","category":{"title":"Short Videos","title_hn":"शॉर्ट वीडियो","slug":"short-videos"}}
Lucknow: पूर्व नौकर ने लगाई भाजपा नेता की एसयूवी में आग, जांच में चालक पर भी उठे सवाल, पूछताछ में बयान बदला
Mon, 16 Mar 2026 07:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, (गुडंबा) लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, (गुडंबा) लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:35 PM IST
सार
भाजपा नेता की एसयूवी में पूर्व नौकर ने आग लगाई थी। पूछताछ में आरोपी ने भाजपा नेता के पूर्व कार चालक के इशारे पर एसयूवी में आग लगाने की बात कबूली लेकिन फिर वह अपने बयान से पलट गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता की एसयूवी में लगाई थी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में भाजपा नेता व स्वच्छ भारत अभियान के पूर्व सलाहकार रज्जन पांडेय की एसयूवी में आग लगाने के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आग लगाने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया है, जो पहले भाजपा नेता के यहां घरेलू काम करता था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने भाजपा नेता के पूर्व कार चालक के इशारे पर एसयूवी में आग लगाने की बात कबूली, लेकिन आमना-सामना कराने पर वह अपने बयान से पलट गया।
विज्ञापन
जानकीपुरम विस्तार स्थित शिवम सिटी निवासी रज्जन पांडेय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। रज्जन पांडेय स्वच्छ भारत अभियान के पूर्व सलाहकार रह चुके हैं। वह बख्शी का तालाब विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार भी हैं। सेक्टर-7 में उनका कार्यालय है। छह मार्च की देर रात कार्यालय के बाहर खड़ी उनकी एसयूवी में अचानक आग लग गई थी, जिससे पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिल्ली एनसीआर से लग्जरी वाहन चुराने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ कीमत की चोरी की छह गाड़ियां बरामद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ की नजर में यूपी-उत्तराखंड अहम क्षेत्र, करने जा रहा बड़ा बदलाव; विधानसभा चुनाव के बाद होगा लागू
घटना के बाद रज्जन पांडेय ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिशन आग लगाने की तहरीर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने पहले बताया कि भाजपा नेता के पूर्व कार चालक के कहने पर उसने गाड़ी में आग लगाई थी, लेकिन बाद में चालक से सामना होने पर वह अपने बयान से मुकर गया।
रज्जन का आरोप है कि पूर्व चालक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके डर से आरोपी अपने बयान से पलट गया। उन्होंने बताया कि चालक ने उनसे 65 हजार रुपये ले रखे थे। पैसे मांगने पर वह जान से मारने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता था, जिसके चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
भाजपा नेता का कहना है कि आगजनी में पकड़ा गया आरोपी और चालक केवल कठपुतली हैं, जबकि साजिश का मास्टरमाइंड कोई और है, जो उनसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रखता है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की गहराई से जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन