फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Drink and Make Merry': Congress leader Dhananjay singh thakur comment on cg govt

'दारू पियो और ऐश करो': कांग्रेस ने उठाये सवाल, धनंजय बोले- किसने दी महिलाओं को क्लबों में शराब परोसने की छूट?

Tue, 07 Apr 2026 10:10 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 10:10 PM IST
सार

CG Politics:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी के पियानो क्लब में महिलाओं को शराब परोसने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
'Drink and Make Merry': Congress leader Dhananjay singh thakur comment on cg govt
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मामले में गंभीर सवाल खड़े किये हैं। - फोटो : CG News

विस्तार

CG Politics:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी के पियानो क्लब में महिलाओं को शराब परोसने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने शराब की बिक्री और राजस्व की कमाई बढ़ाने जो नीति बनाई है। होटलों, ढाबो, क्लबो में शराब पिलाने की अनुमति दी है। उसका असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि सेरीखेड़ी के पियानो क्लब में बाहर से आये कलाकर महिलाओं को खुलेआम शराब पिला रहे हैं। 'दारू पियो ऐश करो...' कह रहे हैं। राजधानी के वीआईपी रोड़ के क्लब में लेट नाइट पार्टी हो रही है। ये तो प्रदेश की संस्कृति की मिट्टी में मिलाया जा रहा है। माता कौशल्या के धाम में महिलाओं को शराब परोसने की छूट आखिर किसने दी? शराब की कमाई की होड़ में भाजपा सरकार और कितना नीचे तक गिरेगी? ये बेहद चिंताजनक है। इस प्रकार के आयोजनों पर कड़ाई से रोक लगे जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाये।
विज्ञापन


'पूर्व में भी न्यूड पार्टी की थी तैयारी'
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ठाकुर ने कहा राजधानी में पूर्व में भी न्यूड पार्टी की आयोजन की तैयारी थी। विरोध हुआ तो रोक लगी। रेव पार्टी, ड्रग्स पार्टी ,के आयोजन एवं जुआ खेलने की शिकायत लगातार मिल रही है। उसके बाद भी आखिर प्रशासन क्यों नहीं जाग रहा है। न्यूड पार्टी के आयोजन के समय सरकार ने गारंटी दिया था कि भविष्य में प्रदेश के संस्कृति के विपरीत कोई भी आयोजन नही होगा। फिर ये सेरीखेड़ी में महिलाओं को शराब परोसने का आयोजन कैसे हो गया? आखिर आयोजकों में कानून का भय क्यों नहीं है? वैसे भी प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। नशाखोरी के चलते आये दिन अपराध हो रहे हैं। ये सब लचर कानून व्यवस्था के कारण हो रहा है। सरकार को ऐसे आयोजनों पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed