फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG police Action on Constable for Making Reel to Song 'Hello Rani, Hi Rani

Chhattisgarh News: 'हैलो रानी, हाय रानी...' गाने पर सिपाही को रील बनाना पड़ा महंगा, लाइन अटैच, देखें वीडियो

Tue, 07 Apr 2026 09:31 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 09:31 PM IST
सार

Chhattisgarh News: एक सिपाही को पुलिस वर्दी में रील बनाना महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
CG police Action on Constable for Making Reel to Song 'Hello Rani, Hi Rani
आदेश के बाद सिपाही लाइन अटैच - फोटो : CG News

विस्तार

Chhattisgarh News: एक सिपाही को पुलिस वर्दी में रील बनाना महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


देखें वीडियो- 





पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है, जहां आरक्षक देवानंद कैवर्त पुलिस वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने इसे अपने संज्ञान में लिया।  एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर आरक्षक देवानंद कैवर्त को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र, बिलासपुर अटैच कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन









इस कार्रवाई को लेकर पुलिस यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना गया। वहीं इसे पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि वर्दी में सिपाही ने अपनी पत्नी के साथ 'हैलो रानी, हाय रानी….' गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed