फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   win quiz competition and get fifty thousand rupee

ऑनलाइन प्रश्नों के उत्तर दो और 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीतो

Wed, 02 Aug 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
win quiz competition and get fifty thousand rupee

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय प्रकृति खोज के नाम से देश भर के स्कूली बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवा रहा है। तीन चरणों में प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन


तीनों चरणों में विजेता रहने वाले विद्यार्थी को 50 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 40 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25-25 हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। हिमाचल में भी एनजीसी कार्यक्रम के तहत पहली बार होने वाली प्रतियोगिता के लिए स्कूल मुखियाओं को ई-मेल से जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करना होगा आवेदन

win quiz competition and get fifty thousand rupee

प्रतियोगिता स्कूलों में ईको क्लब के माध्यम से करवाई जाएगी। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

पहले ग्रुप में 8 से 12 वर्ष तक के छात्र, दूसरे ग्रुप में 13 से 15 और तीसरे ग्रुप में 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

तीन ग्रुपों में स्कूल के पांच-पांच विद्यार्थी ऑनलाइन प्रश्नों के जवाब देंगे। इसमें भाग लेने के लिए बच्चों को चार अगस्त तक ई-मेल के जरिये प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को आवेदन करना होगा। 

31 दिसंबर को पहला चरण

win quiz competition and get fifty thousand rupee

पांच सितंबर को अध्यापक दिवस के दिन ऑनलाइन स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साइट पर लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। 31 दिसंबर को इसका पहला चरण होगा। जो विद्यार्थी सही उत्तर देगा, उसका चयन अगले चरण के लिए होगा।

हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए छात्र को 30 सेकेंड का समय दिया जाएगा। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पर्यावरण जागरूकता के लिए यह एक अहम कदम है।

उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं से आग्रह किया है कि वे अपने स्कूल के बच्चों की नॉमिनेशन 4 अगस्त तक सुनिश्चित करें। स्कूलों को ई-मेल से जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed