{"_id":"635be2092e796821bd078b22","slug":"wheat-seeds-will-be-cheaper-himachal-govt-increased-grant-by-rs-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सस्ता मिलेगा गेहूं का बीज, हिमाचल सरकार ने 16 रुपये बढ़ाया अनुदान","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Hamirpur: सस्ता मिलेगा गेहूं का बीज, हिमाचल सरकार ने 16 रुपये बढ़ाया अनुदान
Sat, 29 Oct 2022 11:08 AM IST
Krishan Singh
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:08 AM IST
सार
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि गेहूं के बीजों की कीमत निर्धारित कर दी गई है। इस बार किसानों को 18.10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज उपलब्ध करवाया जाएगा और अनुदान राशि 16 रुपये दी जाएगी।
विज्ञापन
गेहूं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार किसानों को गेहूं का बीज 18.10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा। इसमें 16 रुपये अनुदान राशि किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही है। एक किलो की कीमत 34 रुपये है, इसमें से 16 रुपये किसानों को अनुदान दिया जाएगा। किसानों के लिए बिक्री मूल्य 18.10 रुपये निर्धारित किया गया है। एक क्विंटल गेहूं के बीज की कीमत 1,810 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
कम कीमत पर गेहूं उपलब्ध करवाने से प्रदेश भर के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। पिछले वर्ष गेहूं के बीज की कीमत 20 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई थी। अनुदान राशि भी 13 रुपये निर्धारित की गई थी। जिले में कुल 76,140 किसान हैं और 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर उत्पादन किया जाता है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि गेहूं के बीजों की कीमत निर्धारित कर दी गई है। इस बार किसानों को 18.10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज उपलब्ध करवाया जाएगा और अनुदान राशि 16 रुपये दी जाएगी।
विज्ञापन