फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UNA Himachal Pradesh Grandmother complaint in police for not inviting on birthday of grand daughter

पोती के जन्मदिन पर नहीं बुलाया तो थाने पहुंची दादी, पढ़िए फिर क्या हुआ

Wed, 17 Apr 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
UNA Himachal Pradesh Grandmother complaint in police for not inviting on birthday of grand daughter
सांकेतिक तस्वीर

पोती के जन्मदिन पर उसकी दादी को न बुलाने पर उसने बहू और बेटे के खिलाफ चिंतपूर्णी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। अपनी तरह का ऐसा पहला मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी थाना के तहत एक गांव का है। गांव की एक महिला किसी काम से ज्वालाजी गई थी।

विज्ञापन


इस बीच उसके बेटे और बहू ने घर में बेटी का जन्मदिन मनाया। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को भी बुलाया, केक भी काटा गया। लेकिन दादी को न तो बुलावा दिया और न ही इस बात की जानकारी। जब दादी घर लौटी तो उसको इस बात का पता चला कि उसकी पोती का जन्मदिन था।

विज्ञापन

उसके बेटे और बहू ने उसे पोती के जन्मदिन के बारे में बताया भी नहीं। चुपचाप पीछे से जन्मदिन मना भी लिया। इसी बात से नाराज होकर दादी ने थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज करवा दी। इस पर पुलिस ने बहू और बेटे को थाने में बुलाकर मामले की जानकारी ली। 

बाद में दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग करवाकर समझौता करवा दिया। महिला का बेटा अमृतसर में काम करता है, जबकि महिला की बहू टीचर है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने कहा कि ऐसा मामला आया था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed