फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three faculty will start on in the enrollment of 60 students in schools

90 नहीं इतने विद्यार्थियों पर शुरू हो सकेंगे तीनों संकाय

Sun, 16 Sep 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
three faculty will start on in the enrollment of 60 students in schools

प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में अब 60 विद्यार्थियों की इनरोलमेंट पर भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय शुरू हो सकेंगे। पहले 90 विद्यार्थियों की एडमिशन पर ही इन क्षेत्रों के स्कूलों में तीनों संकाय शुरू होते थे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तीनों संकायों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए स्कूल अपग्रेड करने के नियमों में छूट दे दी है। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


सामान्य क्षेत्रों के स्कूलों में तीनों संकाय शुरू करने के लिए 120 विद्यार्थियों की इनरोलमेंट की शर्त बरकरार रखी गई है। सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य में 60, ट्राइबल में 40 विद्यार्थियों के लिए एक सेक्शन

three faculty will start on in the enrollment of 60 students in schools

उच्च शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार अगर किसी स्कूल में मेडिकल संकाय शुरू किया गया है तो पहले नॉन मेडिकल को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर विद्यार्थियों की संख्या 15 से अधिक रहती है तो मेडिकल संकाय शुरू होगा।

विद्यार्थियों की 60 संख्या वाले स्कूलों में सिर्फ एक संकाय शुरू किया जाएगा। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की रुचि जानकर इस एक संकाय को तय किया जाएगा। स्कूल में 100 विद्यार्थियों से अधिक संख्या होने पर एक विषय के दो शिक्षक नियुक्त होंगे।

प्रदेश के सामान्य क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा में अब 60 विद्यार्थियों के लिए एक सेक्शन होगा। पहले 70 बच्चों के लिए एक सेक्शन होता था। उधर, ट्राइबल और हार्ड क्षेत्रों में 40 विद्यार्थियों के लिए ए सेक्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed