फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thousands of applications for 61 posts of jail warder in Himachal

हिमाचल में जेल वार्डर के 61 पदों को इतने हजार आवेदन

Thu, 21 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 21 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
thousands of applications for 61 posts of jail warder in Himachal

प्रदेश की जेलों में जेल वार्डर के रूप में सेवाएं देने के लिए पुरुषों के 132 पदों के लिए 18546 और महिलाओं के 14 पदों को 2044 आवेदन आए हैं। इनमें जिला कांगड़ा और मंडी से 11 हजार से अधिक आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा से 40 पदों के लिए 6574, जबकि मंडी से 21 पदों के लिए 4446 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 20 फरवरी को पुलिस मैदान धर्मशाला में जिला ऊना के 10 पदों के लिए 1196 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए हैं। इनमें पुरुष अभ्यर्थियों के 9, महिला जेल वार्डर का एक पद शामिल है।
विज्ञापन


21 से 26 फरवरी तक कांगड़ा के 6574 अभ्यर्थियों का फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। पहले पांच दिनों में 1100 पुरुष अभ्यर्थी, जबकि 26 फरवरी को 427 पुरुष और महिलाओं के 7 पदों के लिए 647 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। नॉर्थ जोन के तहत जिला चंबा के 8 पुरुष और एक महिला अभ्यर्थी के पद के लिए 1085 ग्राउंड में उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के कितने पद और कितने आवेदन

thousands of applications for 61 posts of jail warder in Himachal

जेल वार्डरों के लिए बिलासपुर से 7 पदों को 1107, चंबा से 8 के लिए 990, हमीरपुर से 7 को 1102, कांगड़ा से 33 को 5927 और किन्नौर से एक पद के लिए 27 आवेदन पहुंचे हैं।

कुल्लू से 7 पदों को 794, लाहौल-स्पीति से एक को 18, मंडी से 20 को 3965, शिमला से 16 को 1254, सिरमौर से 11 को 1388, सोलन से 12 को 946 और ऊना जिला के 9 पदों के लिए 1028 अभ्यर्थियों को कॉललेटर जारी किए हैं। 

महिला जेल वार्डर को कम नहीं आवेदन

thousands of applications for 61 posts of jail warder in Himachal

महिला जेल वार्डर के लिए कांगड़ा से 7 पद, अन्य जिलों में एक-एक पद भरा जाना है। इसके लिए भी रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। कांगड़ा से 7 पदों को 647, चंबा से 95, ऊना से 168, बिलासपुर से 137, मंडी से 481, सोलन से 116, शिमला से 172 और सिरमौर से 228 महिलाओं ने आवेदन किया है।

पुलिस मैदान धर्मशाला में 20 फरवरी से नॉर्थ जोन की भर्ती प्रक्रिया होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऊना और चंबा जिले के लिए एक-एक दिन, जबकि कांगड़ा जिले के लिए 6 दिन भर्ती प्रक्रिया चलेगी। - विनोद कुमार चंबियाल, जेल सुपरिंटेंडेंट, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed