फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The result of BEd entrance exam will be declared on this day

इंतजार खत्म, बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Fri, 07 Jun 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
The result of BEd entrance exam will be declared on this day

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शुक्रवार शाम को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में अपीयर हुए 12,994 परीक्षार्र्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम विवि की साइट www.hpuniv.ac.in पर रोलनंबर और नाम के साथ उपलब्ध है। इस प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही एचपीयू के शिक्षा विभाग, धर्मशाला स्थित शिक्षा विभाग के संस्थान और विवि से संबद्ध करीब 72 कॉलेजों/संस्थानों में प्रवेश दिया जाना है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के परिणाम को घोषित करने के लिए विवि ने दस जून की तिथि तय की थी। लेकिन, तय तिथि से पहले ही विवि ने परिणाम घोषित कर दिया।

बीएड के प्रवेश शेड्यूल के मुताबिक 18 जून को प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी, वहीं  24 जून को काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

13647 में से 12,994 ने दी परीक्षा

 विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने दस जुलाई तक हर हाल में काउंसलिंग कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने का समय निर्धारित किया है। विवि बीएड के सरकारी संस्थानों और निजी संबद्ध संस्थानों  व कॉलेजों की  करीब आठ हजार सीटों को भरने को काउंसलिंग करेगा।

16 जुलाई से बीएड के नए बैच की कक्षाएं शुरू होनी हैं।बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए प्रदेश भर से इस सत्र में 13,647 ने आवेदन किया था, इनमें से एक जून को 12,994 ने ही प्रवेश परीक्षा दी थी। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि शुक्रवार शाम को बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम निकाल दिया है। इसके बाद मेरिट और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed