एमबीए के दूसरे समेस्टर में मोनिका प्रदेश भर में प्रथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के एमबीए के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्राओं का डंका बजा है।
महाविद्यालय की छात्रा मोनिका ने दूसरे सेमेस्टर में 9.76 सीजीपीए लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। चौथे सेमेस्टर में महाविद्यालय की शिवांगी राणा ने 9.61 सीजीपीए लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। इसके अलावा पांच अन्य छात्राओं के नाम भी टॉप-10 में हैं।
इन्होंने ने भी पाया मेरिट में स्थान
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील के मेहता ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर में आभा नेगी ने 9.43 सीजीपीए छठा और मेघना ने 9.04 सीपीजीए के साथ प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया।
चौथे सेमेस्टर में कनिका गुप्ता ने 9.52 के साथ तीसरा, परिकल्पना ने 9.49 सीजीपीए लेकर चौथा और ऋतिका ने 9.26 सीजीपीए लेकर छठा स्थान हासिल किया है।
प्राचार्य ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए एमबीए विभाग के संयोजक डॉ मदन गुलेरिया, प्राध्यापक अखिल गौतम, मेघना सूद, अंकिता सूद और प्रियंका शर्मा सहित छात्राओं को बधाई दी।