फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   staff selection commission issued schedule for recruitment

HPSSC: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया भर्ती शेड्यूल, इस दिन से परीक्षाएं

Wed, 15 Nov 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
staff selection commission issued schedule for recruitment

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने आधा दर्जन से अधिक पोस्ट कोड के तहत पदों को भरने के लिए लिखित एवं छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन




आयोग 26 से 29 नवंबर तक विभिन्न विभागों में खाली पद भरने की लिए छंटनी परीक्षाओं का आयोजन सुबह और संध्याकालीन सत्र में करने जा रहा है। जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा के लिए आयोग ने हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला चार जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन



जबकि शेष छह पोस्ट कोड के लिए लिखित परीक्षा हमीरपुर में ही होगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते कुछ समय के लिए भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसे आयोग अब दोबारा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

staff selection commission issued schedule for recruitment
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग

अभ्यर्थियों को रोलनंबर और एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। रोल नंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। 

उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि यदि किन्हीं कारणों से कोई अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सके तो वह सूचित किए गए रोल नंबर व परीक्षा केंद्र में

अपना नवीनतम फोटो व आधार कार्ड के साथ आवेदन फार्म की डाउनलोडेड कॉपी के साथ अपना दावा प्रस्तुत करें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

इन सात पोस्ट कोड की होंगी लिखित परीक्षाएं

staff selection commission issued schedule for recruitment

26 नवंबर को सुबह के सत्र में 10 बजे से 12 बजे तक पोस्ट कोड नंबर 530 जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा हमीरपुर, शिमला, मंडी और धर्मशाला में होगी। जबकि सायंकालीन सत्र में 2 बजे से 4 बजे तक यूथ ऑर्गेनाइजर पोस्ट कोड नंबर 526 की परीक्षा हमीरपुर में होगी।

28 नवंबर को जेई सिविल पोस्ट कोड 539 की परीक्षा सुबह के सत्र में, जबकि संध्याकालीन सत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट कोड नंबर 543 की परीक्षा होगी। 29 नवंबर को सुबह के सत्र में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड 546 और असिस्टेंट प्रोग्रामर पोस्ट कोड नंबर 542, जबकि सायंकालीन सत्र में पोस्ट कोड 547 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की परीक्षा हमीरपुर केंद्र में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed