{"_id":"5cd2c9bbbdec22073d79901a","slug":"shastri-education-will-be-from-this-session-at-central-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस सत्र से होगी शास्त्री की पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस सत्र से होगी शास्त्री की पढ़ाई
Wed, 08 May 2019 06:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीयू में इसी सत्र से शास्त्री की पढ़ाई भी होगी। विवि ने फैसला लिया है कि इसी सत्र से शास्त्री में उपाधि प्रदान की जाएगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के धौलाधार परिसर में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चल रहे अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र के समापन समारोह में कुलपति ने यह जानकारी दी। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनौपचारिक संस्कृत केंद्र के प्रदेश संयोजक प्रो. भक्त वत्सल शर्मा और सीयू के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा सीयू संस्कृत भाषा का संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सीयू इस वर्ष से शास्त्री की उपाधि भी देगा। इस मौके पर सीयू के संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. भजहरि दास, डॉ. अंकुश कुमार, सोनिका, केंद्र के प्रशिक्षक प्रदीप सेमवाल, अनिल कुमार डोगरा, विनोद कुमार त्रिवेदी, मुस्कान मौजूद रहे।
विज्ञापन