{"_id":"5c5ac7d1bdec224b7a554ad0","slug":"schedule-for-recruitment-of-146-posts-of-jail-warden-issued-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस विभाग में भरे जाएंगे 146 पद, जिलावार शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में इस विभाग में भरे जाएंगे 146 पद, जिलावार शेड्यूल जारी
Wed, 06 Feb 2019 05:11 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 06 Feb 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
सूबे में जेल वार्डरों के 146 पदों पर 20 फरवरी से शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया के लिए जिलावार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 20 फरवरी को कांगड़ा रेंज में आने वाले जिला ऊना के अभ्यर्थियों का फिटनेस टेस्ट होगा।
विज्ञापन
कांगड़ा से अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यहां के युवाओं का फिटनेस टेस्ट परखने के लिए 6 दिन रखे गए हैं। 21 से 26 फरवरी तक कांगड़ा के युवा पुलिस ग्राउंड में भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।
विज्ञापन
जिला चंबा के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में 27 फरवरी को होगी। मंडी जोन में आने वाले बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया थर्ड आईआरबीएन पंडोह में 5 मार्च से 11 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
5 मार्च को बिलासपुर, 6 को हमीरपुर और 7 से 10 मार्च तक मंडी के युवाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा। कुल्लू और लाहौल-स्पीति से जेल वार्डर के लिए आए अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट 11 मार्च को होगा।
Trending Videos
पुलिस लाइन भराड़ी में होंगे शिमला जोन की भर्ती
जेल वार्डरों के लिए शिमला जोन के सोलन, शिमला, किन्नौर और सिरमौर के युवाओं का ग्राउंड टेस्ट 14 से 18 मार्च तक होगा। इस दौरान 14 मार्च को सोलन, 15 और 16 मार्च को शिमला और किन्नौर, जबकि 17 तथा 18 मार्च को सिरमौर जिला के अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट लिया जाएगा।
दो-तीन दिन में डाउनलोड हो सकेंगे एडमिट कार्ड
जेल विभाग अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो-तीन दिन में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्डों को डाउनलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही उसे मेसेज जाएगा। इसके बाद अभ्यर्खी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेगा।
दो-तीन दिन में डाउनलोड हो सकेंगे एडमिट कार्ड
जेल विभाग अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो-तीन दिन में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्डों को डाउनलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही उसे मेसेज जाएगा। इसके बाद अभ्यर्खी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेगा।