फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Results of steno typist recruitment declared, 12 posts remain vacant

स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती का परिणाम घोषित, खाली रह गए इतने पद

Thu, 26 Dec 2019 05:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Results of steno typist recruitment declared, 12 posts remain vacant

बिजली बोर्ड में स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पदों के लिए भर्ती परीक्षा करवाई गई। महज 11 पद ही भर सके हैं। 12 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाया। पोस्ट कोड-693 में स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के दौरान सैकड़ों अभ्यर्थी लिखित, स्किल और मूल्यांकन परीक्षा में बाहर हो गए। आयोग ने बिजली बोर्ड में स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


आवेदन आने के बाद आयोग ने 10 फरवरी 2019 को लिखित परीक्षा और 28 मई से 31 मई 2019 तक शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट करवाया। इन दोनों परीक्षाओं में मेरिट में रहे अभ्यर्थियों को 25 नवंबर को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। मेरिट के आधार पर केवल 11 पद ही भरे जा सके। शेष 12 पद खाली रह गए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


11 पद भरे गए हैं, जबकि 12 पदों पर कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए। खाली पदों में सामान्य श्रेणी का एक पद, ओबीसी के 6 और अनुसूचित जाति श्रेणी से 5 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोलनंबर 693000240, 693001412, 693001485, 693001545, 693001856, 693001877, 693002016, 693002053, 693002131, 693002483 रोलनंबर 693002835 का चयन स्टेनो टाइपिस्ट के पद के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed