फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Result of Main Written Examination of HP Administrative and Allied Services-2015

एचएएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें

Tue, 06 Dec 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Dec 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Result of Main Written Examination of HP Administrative and Allied Services-2015

प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रशासनिक एवं संबद्ध सेवाएं (मुख्य) परीक्षा-2015 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में प्रवेश के लिए इस वर्ष कुल 43,509 आवेदन मिले थे। गत वर्ष इनकी संख्या 45,373 थी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 22,073 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। यह 5 जून को ली गई थी। 534 अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक एवं संबद्ध सेवाएं की मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इसमें से 393 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा 2015 के लिए उपस्थित हुए। 

विज्ञापन


परीक्षा 11 से 22 सितंबर तक प्रदेश लोक सेवा आयोग में ली गई थी। प्रस्तावित समय पर परीक्षा परिणाम घोषित होने पर आयोग अध्यक्ष केएस तोमर ने संतोष जताया। उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों एवं व्यवस्थित योजनाओं के संचालन की प्रशंसा की है। कहा कि साक्षात्कार 25 से 30 दिसंबर तक करवाए जाएंगे। अनुसूची आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र डाल दी जाएगी। उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

25 से 30 दिसंबर 2016 के बीच आयोजित होंगे साक्षात्कार

Result of Main Written Examination of HP Administrative and Allied Services-2015

बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं का परिणाम यथाप्रस्तावित समय पर घोषित किया गया है। परिणाम में इन सेवाओं की परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने में चल रहे एक वर्ष के अंतराल को दो वर्ष पहले ही समाप्त किया जा चुका है। तोमर ने कहा कि वर्ष 2013 में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद वर्ष 2014 में प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं की परीक्षा दो बार ली गई, जिससे पूर्व में चल रहे एक वर्ष के अंतराल को समाप्त किया जा सके।

जनवरी 2017 से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवाएं के आधार पर करवाने का निर्णय भी आयोग की ओर से लिया गया है। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों को परामर्श दिया कि परीक्षार्थी नए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इससे पहले प्रदेश प्रशासनिक सेवा के पाठ्यक्रम का उन परीक्षार्थियों को कोई लाभ नहीं होता था, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारियां कर रहे होते थे, परंतु अब नवीन सिलेबस से इसमें परिवर्तन आएगा।

इन परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा

Result of Main Written Examination of HP Administrative and Allied Services-2015

100190, 100421, 100698, 101017, 101278, 101335, 101670, 103226, 103319, 103435, 103566, 104142, 104665, 105632, 105843, 105862, 106605, 106799, 107111, 107340, 107887, 108159, 108720, 109145, 109245, 109547, 110265, 110289, 200189, 200280, 200476, 200743, 201022, 201312, 201863, 202695, 203772, 203894, 203903, 301120, 301180, 400291, 400450, 400536, 400751,  401720, 401728, 402102, 402253, 402499, 402924, 403033, 403290, 403867, 404435, 404511, 405450, 405478, 406371, 406412, 500045, 500586, 500756, 600751, 600938, 601692, 602414, 602597, 602848, 700983, 800292, 800432, 800823, 802317, 802636, 802869, 900170, 950916 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed